आगामी पर्व होली को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु कमिश्नर की हर जगह पैनी नज़र

आगरा। पुलिस कमिश्नर आगरा श्री दीपक कुमार द्वारा आगामी पर्व होली को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के लिए समस्त राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से गोष्ठी की गई। गोष्ठी के दौरान सभी अधिकारियों को अपने-अपने सर्किल/थाना क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहते हुए पैदल गश्त करने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की सघन चेकिंग करने, सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतर्क दृष्टि रखने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। साथ ही होली पर्व के दौरान महिलाओं/बालिकाओं/बुजुर्ग व्यक्तियों से अभद्रता न हो, जनपद के सभी डी.जे. संचालकों से त्योहार पूर्व वार्ता सुनिश्चित कर ली जाए कि वे मानक अनुरुप ही डी.जे. संचालन करें, किसी भी दशा में अश्लील अथवा आपत्तिजनक गाने न बजायें तथा छोटी से छोटी सूचना को गम्भीरता से लें एवं अपने-अपने थाना क्षेत्र में संभ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिए गए।



