
फिरोजाबाद। टूंडला में चुल्हावली स्थित जेपी किड्स गार्डन स्कूल में सत्र 2025-26 के अवसर पर वार्षिक उत्सव बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ टीवी कलाकार एवं कोरियोग्राफर रानू रावत द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिन्होंने इस कार्यक्रम में जज के रूप में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। नृत्य, संगीत और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों पर अभिभावकों ने भी तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के डायरेक्टर सुशील पचौरी ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल बच्चों को किताबों की शिक्षा देना नहीं है, बल्कि उन्हें संस्कार, आत्मविश्वास और जीवन में आगे बढ़ने की सही दिशा देना है। उन्होंने कहा कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है और आने वाले समय में शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए नए प्रयास किए जाएंगे। मुंबई से आए कलाकार रानू रावत ने बच्चों की प्रस्तुतियों और विद्यालय की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि यहाँ के बच्चों में अद्भुत प्रतिभा है और विद्यालय बच्चों के विकास के लिए एक उत्कृष्ट वातावरण प्रदान कर रहा है। कार्यक्रम के अंत में अभिभावकों ने भी विद्यालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह एक बहुत ही शानदार और प्रेरणादायक कार्यक्रम रहा, जिसमें बच्चों की प्रतिभा खुलकर सामने आई। कार्यक्रम में राजा सिसोदिया कोरियोग्राफर, प्राची जैन, प्रधानाचार्य जगदीश निम, दीपक यादव, साक्षी, दीक्षा, भावना जैन, भावना शर्मा, अनन्या जैन, वंदना, रीमा पचौरी सहित सभी शिक्षकगण मौजूद रहे।



