रोहता जलभराव – जो विधायक मंत्री सांसद जनता का नहीं वह किसी काम का नहीं, जनता कि मुश्किलों को हल करने वाला हो विधायक: मनोज शर्मा

आगरा। रोहता पर जलभराव को लेकर जन सहयोग संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्राह्मण शिरोमणि मनोज शर्मा ने कहा है की जो विधायक मंत्री सांसद जनता का नहीं वह किसी काम का नहीं एक सांसद विधायक मंत्रियों का जो जीतने के बाद अपने क्षेत्र में नहीं जाते उनका बहिष्कार करो आने वाले चुनाव में हराओ अब फैसला जनता करेगी उन्होंने कहा की जनता के हितों और अपेक्षाओं को पूरा करना जनप्रतिनिधियों (विधायकों, मंत्रियों और सांसदों) का सबसे पहला कर्तव्य है। यदि कोई जनसेवक अपने मतदाताओं की समस्याओं का समाधान नहीं करता और उनके प्रति जवाबदेह नहीं रहता, तो लोकतांत्रिक व्यवस्था में ऐसे जनप्रतिनिधि की सार्थकता समाप्त हो जाती है। उन्होंने बताया की विधायक ऐसा हो जो जनता की समस्याएं सुने उसके निस्तारण के लिए न केवल सोचे बल्कि उसे कराए भी। विकास उसका प्रथम मुद्दा हो। क्योंकि जब विकास होगा तभी सभी खुश होंगे।
आपको बता दें आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित रोहता रोड पर पानी भरा होने से लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे पानी भरने के बाद दिखाई नहीं दे रहे, जिससे आए दिन दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। हालात से नाराज स्थानीय लोगों का गुस्सा अब सोशल मीडिया पर फूट रहा है। लोग जलभराव के वीडियो बनाकर वायरल कर रहे हैं और आगरा ग्रामीण विधानसभा की विधायक व कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य के खिलाफ जमकर भड़ास निकाल रहे हैं।



