India Samachar 24
शनिवार, 5 सितंबर 2026
विज्ञापन
ad

ताजनगरी में जुटेंगे प्रदेश भर के विद्युत व्यापारी, 13 सितंबर को आगरा में होगा विशाल इलेक्ट्रिक एक्सपो-2026

व्यापार, तकनीक और नए अवसरों का होगा संगम, इलेक्ट्रिकल क्षेत्र के प्रतिष्ठित ब्रांड्स करेंगे नवीनतम उत्पादों का प्रदर्शनआगरा। ताजनगरी आगरा में प्रदेश भर के विद्युत व्यापारी एक मंच पर जुटेंगे। इलेक्ट्र…

ताजनगरी में जुटेंगे प्रदेश भर के विद्युत व्यापारी, 13 सितंबर को आगरा में होगा विशाल इलेक्ट्रिक एक्सपो-2026
आगरा में 13 सितंबर को आयोजित होने वाले विशाल इलेक्ट्रिक एक्सपो-2026 का आमंत्रण पत्र और पोस्टर जारी करते आयोजक एवं विद्युत व्यापारी।

व्यापार, तकनीक और नए अवसरों का होगा संगम, इलेक्ट्रिकल क्षेत्र के प्रतिष्ठित ब्रांड्स करेंगे नवीनतम उत्पादों का प्रदर्शन

आगरा। ताजनगरी आगरा में प्रदेश भर के विद्युत व्यापारी एक मंच पर जुटेंगे। इलेक्ट्रिक उद्योग के क्षेत्र में व्यापार, आधुनिक तकनीक और नए अवसरों का संगम देखने को मिलेगा। विशेषज्ञों से मुलाकात के साथ-साथ प्रतिष्ठित कंपनियां और सर्वश्रेष्ठ ब्रांड्स अपने नवीनतम उत्पादों एवं आधुनिक तकनीक का प्रदर्शन करेंगे।

आगरा इलेक्ट्रिक कॉन्ट्रैक्टर्स एंड मर्चेंट्स एसोसिएशन द्वारा प्रादेशिक कार्यकारिणी सभा के साथ पहली बार आगरा में एक दिवसीय विशाल विद्युत व्यापार मेले का आयोजन किया जा रहा है। विशाल और भव्य इलेक्ट्रिक एक्सपो-2026 का आयोजन 13 सितंबर, रविवार को सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक ताज नगरी फेस-2, फतेहाबाद रोड स्थित हैवेन्स गार्डन में किया जाएगा।

शनिवार को वाटर वर्क्स स्थित अतिथिवन में आयोजक विद्युत व्यापारियों ने जन जागरूकता के लिए आगरा के पहले विशाल इलेक्ट्रिक एक्सपो-2026 का आकर्षक आमंत्रण पत्र और पोस्टर जारी किया।

एक्सपो में सभी की एंट्री रहेगी निशुल्क

एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने बताया कि इस विशाल विद्युत व्यापार मेले में लगभग 40 से 50 स्टॉल्स लगाए जाएंगे। इन स्टॉल्स पर इलेक्ट्रिकल क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां, निर्माता और सर्वश्रेष्ठ ब्रांड्स अपने नवीनतम उत्पादों, आधुनिक तकनीक और सेवाओं का प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने बताया कि एक्सपो में आम लोगों और व्यापारियों समेत सभी आगंतुकों की एंट्री पूरी तरह निशुल्क रहेगी।

'वोकल फॉर लोकल' पर रहेगा विशेष जोर

एसोसिएशन के वरिष्ठ सलाहकार हरेश अग्रवाल ने कहा कि आगरा में पहली बार आयोजित हो रहा यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री के 'वोकल फॉर लोकल' विजन से प्रेरित है। उन्होंने भारतीय कंपनियों से स्थानीय व्यापारियों की जरूरतों को समझने और स्वदेशी व्यापार को मजबूत करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलने के साथ ही उद्योग से जुड़े लोगों को नए अवसरों और आधुनिक तकनीक की जानकारी भी प्राप्त होगी।

प्रादेशिक कार्यकारिणी सभा में होगा उद्योग और व्यापारी हितों पर मंथन

महासचिव राकेश गुप्ता ने बताया कि विद्युत व्यापार के इस महाकुंभ में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रादेशिक कार्यकारिणी सभा आयोजित की जाएगी।

सभा में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस दौरान इलेक्ट्रिकल उद्योग की नई संभावनाओं, व्यापार के विस्तार और व्यापारी हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। प्रदेश के पदाधिकारियों का सम्मान भी किया जाएगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बिखरेगी इंद्रधनुषी छटा

एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने बताया कि शाम 6 बजे से विविध मनोरंजक, ज्ञानवर्धक और संदेशप्रद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ दाल-बाटी का आयोजन भी रखा गया है।

जरूरी इलेक्ट्रिकल उत्पादों पर टैक्स दर कम करने की मांग

विद्युत व्यापारियों और संगठन के पदाधिकारियों ने मीडिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार से दैनिक जीवन और उद्योगों में उपयोग होने वाले जरूरी इलेक्ट्रिक उत्पादों पर टैक्स एवं जीएसटी की दरों में कमी करने की अपील की है।

व्यापारियों का कहना है कि आवश्यक इलेक्ट्रिकल उत्पादों पर कर की दरों में कमी आने से आम जनता और व्यापार जगत दोनों को राहत मिल सकती है।

इस अवसर पर राकेश अग्रवाल, संदीप तिवारी, अनंत अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, पंकज जिंदल, राजेश कुमार बरौलिया, दयानंद गुप्ता, दिलीप आहूजा, विपुल बंसल, स्वदेश बंसल, रवि अग्रवाल, अनिल कुंडलानी, राधा वल्लभ अग्रवाल और निशु बंसल सहित अन्य विद्युत व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

इस खबर को शेयर करें
Dheeraj singh · Editorial Associate

धीरज सिंह कारोबार, बाज़ार और टेक्नोलॉजी बीट के पत्रकार हैं। शेयर बाज़ार, अर्थव्यवस्था, स्टार्टअप और गैजेट्स पर सरल भाषा में विश्लेषण देना उनकी खासियत है। जटिल आर्थिक मुद्दों को वे आम पाठक के लिए…

और देखें: Dheeraj singh →