India Samachar 24
रविवार, 29 नवंबर 2026
विज्ञापन
अमित गोस्वामी, आगरा की ओर से नववर्ष 2027 की
कुशलदीप ठाकुर, आगरा की ओर से नववर्ष 2027 की हार्दिक शुभकामनाएं
आरबी एंटरप्राइजेज, आगरा की ओर से नववर्ष 2027 की हार्दिक शुभकामनाएं
नववर्ष 2027 की हार्दिक शुभकामनाएं: डॉ. विजय किशोर बंसल ने की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना

भारत-नेपाल की दोस्ती को नया आयाम देगा ताज-लुंबिनी प्रेस क्लब का समझौता, पत्रकारिता और संस्कृति को मिलेगा साझा मंच

आगरा। भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक, साहित्यिक और पारंपरिक संबंधों को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हुई है। ताज प्रेस क्लब, आगरा और लुंबिनी प्रेस क्लब, नेपाल के बीच समझ…

भारत-नेपाल की दोस्ती को नया आयाम देगा ताज-लुंबिनी प्रेस क्लब का समझौता, पत्रकारिता और संस्कृति को मिलेगा साझा मंच
आगरा में ताज प्रेस क्लब और नेपाल के लुंबिनी प्रेस क्लब के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के अवसर पर मौजूद अतिथि एवं पदाधिकारी।

आगरा। भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक, साहित्यिक और पारंपरिक संबंधों को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हुई है। ताज प्रेस क्लब, आगरा और लुंबिनी प्रेस क्लब, नेपाल के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के माध्यम से दोनों देशों के बीच पत्रकारिता, साहित्य, संस्कृति और सामाजिक गतिविधियों के क्षेत्र में आपसी सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा।

कार्यक्रम में दोनों प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने इस पहल को भारत-नेपाल के पारंपरिक संबंधों को नई मजबूती देने वाला कदम बताया। वक्ताओं ने कहा कि दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और सामाजिक समानताएं लंबे समय से आपसी रिश्तों की आधारशिला रही हैं। इस समझौते से दोनों देशों के पत्रकारों और साहित्यकारों को एक-दूसरे के साथ जुड़ने तथा अपने अनुभव साझा करने का अवसर मिलेगा।

भारत और नेपाल के बीच रोटी-बेटी के साथ सांस्कृतिक संबंध : मनोज मिश्र

ताज प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज मिश्र ने कहा कि नेपाल और भारत केवल पड़ोसी देश नहीं हैं, बल्कि दोनों देशों के बीच रोटी-बेटी के संबंधों के साथ गहरे सांस्कृतिक और पारंपरिक रिश्ते भी हैं।

उन्होंने कहा कि नेपाल के लुंबिनी में भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। यह पवित्र भूमि पूरी दुनिया को शांति, अहिंसा और त्याग का संदेश देती है। वहीं आगरा की पहचान ताजमहल के माध्यम से विश्वभर में है, जो संस्कृति और विरासत के जरिए लोगों को जोड़ने का संदेश देता है।

मिश्र ने कहा कि आगरा में बटेश्वर नाथ मंदिर की शिव मंदिर श्रृंखला सहित अनेक धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल हैं, जो सनातन परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों प्रेस क्लब के बीच हुआ यह समझौता भविष्य में भारत और नेपाल के बीच सांस्कृतिक, साहित्यिक और अन्य क्षेत्रों में लोगों को जोड़ने वाले मजबूत सेतु की भूमिका निभाएगा।

समझौता आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगा : कमल राय माझी

नेपाल के लुंबिनी प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमल राय माझी ने कहा कि दोनों प्रेस क्लब के बीच हुआ यह समझौता आने वाले दिनों में मील का पत्थर साबित होगा। इसके माध्यम से पत्रकारिता के क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ेगा और दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।

दोनों देशों की संस्कृति और परंपराएं समान : प्रो. एसपी सिंह बघेल

केंद्र सरकार में राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कहा कि भारत और नेपाल की संस्कृति एवं परंपराओं में काफी समानता है। दोनों देशों के लोग चाहते हैं कि भारत और नेपाल के बीच हमेशा मधुर संबंध बने रहें।

उन्होंने कहा कि दोनों प्रेस क्लब के बीच हुआ यह समझौता भविष्य में दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। सरकार भी चाहती है कि भारत और नेपाल के बीच सदियों से चले आ रहे पारंपरिक और मैत्रीपूर्ण संबंध हमेशा कायम रहें।

दोनों देशों की परंपरा और भाषा में है समानता : हेमलता दिवाकर कुशवाहा

आगरा की महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने कहा कि भारत और नेपाल की परंपराएं, बोलियां और भाषाई संस्कृति काफी हद तक एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। दोनों देशों के लोगों को मिलकर आपसी सहयोग के साथ काम करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि ताज प्रेस क्लब और लुंबिनी प्रेस क्लब के बीच हुआ यह समझौता आने वाले समय में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा और दोनों देशों के लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने में मदद करेगा।

पत्रकारिता के साथ संस्कृति को भी मिलेगा बढ़ावा : पुरुषोत्तम खंडेलवाल

विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि दोनों प्रेस क्लब के बीच हुआ समझौता केवल पत्रकारिता तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भारत और नेपाल की संस्कृति को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के लोगों की सोच और परंपराओं में काफी समानता है। ताज प्रेस क्लब और लुंबिनी प्रेस क्लब ने इस समझौते के माध्यम से दोनों देशों के बीच आपसी जुड़ाव को और मजबूत करने की दिशा में पहल की है।

साहित्यिक और सांस्कृतिक रूप से दोनों देश एक-दूसरे के करीब : डॉ. धर्मपाल सिंह

विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच पारंपरिक संबंध बेहद मजबूत हैं। साहित्यिक और सांस्कृतिक दृष्टि से दोनों देशों को देखने पर ऐसा महसूस होता है कि उनके बीच कोई दूरी नहीं है।

उन्होंने ताज प्रेस क्लब, आगरा और लुंबिनी प्रेस क्लब, नेपाल के बीच हुए समझौते की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने में सहायक होगी।

ताज प्रेस क्लब के पदाधिकारी और गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर ताज प्रेस क्लब के महासचिव विवेक कुमार जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजेंद्र सिंह चौहान, सज्जन सागर, आदर्श नंदन गुप्ता, सचिव अनिल राना, पीयूष शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य जगत नारायण शर्मा, राजेश दुबे, राजेश शर्मा, फरहान खान, जय सिंह वर्मा, वीरेंद्र इमल के अलावा डॉ. एसपी सिंह, साहब सरन शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

नेपाल के प्रतिनिधिमंडल ने किया ताजमहल का दीदार

भारत यात्रा पर आए नेपाल के प्रतिनिधिमंडल ने विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का भी भ्रमण किया। ताज प्रेस क्लब की ओर से प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को ताजमहल का भ्रमण कराया गया। इस दौरान उनके लिए विशेष वीआईपी व्यवस्था भी की गई।

आगरा भ्रमण के बाद नेपाल से आए प्रतिनिधिमंडल ने मथुरा और वृंदावन के धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का भी भ्रमण किया।

ताज प्रेस क्लब और लुंबिनी प्रेस क्लब के बीच हुआ यह समझौता पत्रकारिता के साथ-साथ भारत और नेपाल की साझा सांस्कृतिक विरासत, साहित्य और पारंपरिक रिश्तों को आगे बढ़ाने की एक नई पहल के रूप में देखा जा रहा है।

इस खबर को शेयर करें
Dheeraj singh · Editorial Associate

धीरज सिंह कारोबार, बाज़ार और टेक्नोलॉजी बीट के पत्रकार हैं। शेयर बाज़ार, अर्थव्यवस्था, स्टार्टअप और गैजेट्स पर सरल भाषा में विश्लेषण देना उनकी खासियत है। जटिल आर्थिक मुद्दों को वे आम पाठक के लिए…

और देखें: Dheeraj singh →