India Samachar 24
रविवार, 27 सितंबर 2026
विज्ञापन
ad

सम्मान पाकर खिल उठे मेधावियों के चेहरे, हिंदी में उत्कृष्ट अंक पाने वाले विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

आगरा। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में रविवार को आगरा पब्लिक स्कूल, विजय नगर कॉलोनी में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परी…

सम्मान पाकर खिल उठे मेधावियों के चेहरे, हिंदी में उत्कृष्ट अंक पाने वाले विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
आगरा में प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान हिंदी विषय में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते अतिथि एवं पदाधिकारी।

आगरा। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में रविवार को आगरा पब्लिक स्कूल, विजय नगर कॉलोनी में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में हिंदी विषय में उच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही हिंदी के प्रचार-प्रसार में योगदान देने वाली विभूतियों का भी अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. डी.वी. शर्मा रहे, जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. कुसुम चतुर्वेदी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे एवं भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। सरस्वती वंदना डॉ. कुसुम चतुर्वेदी ने प्रस्तुत की। इसके बाद भगवान परशुराम की सामूहिक आरती की गई।

कार्यक्रम में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मधु भारद्वाज, मुख्य अतिथि डॉ. डी.वी. शर्मा, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. कुसुम चतुर्वेदी, डॉ. चंद्रशेखर शर्मा, पं. अनिकेत शर्मा सहित अन्य अतिथियों ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया। अतिथियों का स्वागत ममता पचौरी एवं आरती शर्मा ने किया।

हिंदी में उत्कृष्ट अंक पाने वाले मेधावी सम्मानित

डॉ. मधु भारद्वाज ने कहा कि देश में प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा सितंबर माह में विभिन्न बोर्ड की परीक्षाओं में हिंदी विषय में उच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करती है। उन्होंने कहा कि हिंदी के प्रचार-प्रसार में योगदान करने वाली विभूतियों को भी सम्मानित किया जाता है।

वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में हिंदी विषय में उच्च अंक प्राप्त करने पर मिष्ठी गौड़, वैष्णवी शर्मा, आयुष्वी गौतम, चाणक्य गोस्वामी, पर्व जैन, मौलिक सिंघल, अंश त्रिपाठी, आराध्या गोयल, प्रिंसी, चहक अग्रवाल, कार्तिक चौधरी, मनीषा गोयल, आरुष भारद्वाज, आर्यन गोयल, अदिति शर्मा, अरुनि भार्गव, अलौकिक कौशिक और यशवी शर्मा को सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद मेधावियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

इसके अलावा हिंदी के प्रचार-प्रसार में योगदान के लिए पूनम माहेश्वरी, अनुराधा शर्मा, रिचा चौधरी, शिल्पी गुप्ता और कृतिका गुप्ता को भी सम्मानित किया गया।

हिंदी के महत्व पर रखे विचार

अति विशिष्ट अतिथि डॉ. चंद्रशेखर शर्मा ने कहा कि भाषा अपना स्थान स्वयं बना लेती है, जिस प्रकार नदियां अपना रास्ता स्वयं बना लेती हैं।

मुख्य अतिथि डॉ. डी.वी. शर्मा ने कहा कि बदलते परिवेश में हिंदी की परिभाषा में बदलाव आया है। उन्होंने हिंदी को राष्ट्रभाषा घोषित किए जाने की बात कही।

कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. कुसुम चतुर्वेदी ने कहा कि शिक्षक को प्रजातांत्रिक एवं मनोवैज्ञानिक होना चाहिए।

कार्यक्रम में डॉ. मधु भारद्वाज, दीप्ति भार्गव, ममता पचौरी, वंदना तिवारी, विजया तिवारी, किरण शर्मा, डॉ. अरुणा भार्गव, अनुपम चतुर्वेदी, रेखा तिवारी, राजकुमारी पाराशर, आरती शर्मा, अर्चना पाठक, अनीता शर्मा, पूजा भारद्वाज, अरुण कुमार सारस्वत, प्रवीण कटारा, अभिषेक दीक्षित, शाहतोष गौतम, डॉ. आभा चतुर्वेदी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन आकांक्षा शर्मा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन वंदना तिवारी ने किया।

इस खबर को शेयर करें
Dheeraj singh · Editorial Associate

धीरज सिंह कारोबार, बाज़ार और टेक्नोलॉजी बीट के पत्रकार हैं। शेयर बाज़ार, अर्थव्यवस्था, स्टार्टअप और गैजेट्स पर सरल भाषा में विश्लेषण देना उनकी खासियत है। जटिल आर्थिक मुद्दों को वे आम पाठक के लिए…

और देखें: Dheeraj singh →