बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार एपिसोड की शूटिंग का शेड्यूल बदल गया है। आमतौर पर शुक्रवार को होने वाली शूटिंग इस बार शनिवार को होगी। इसकी वजह होस्ट सलमान खान की पहले से तय व्यस्तता बताई जा रही है। शूटिंग टलने की खबर के बाद फैंस वीकेंड का वार एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इस हफ्ते घर में कई बड़े मुद्दे उठे हैं, जिन पर सलमान खान के कड़े सवाल पूछे जाने की उम्मीद है। अभी तक वीकेंड का वार का कोई प्रोमो जारी नहीं हुआ है, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।
इन चार मुद्दों पर होगी चर्चा
इस हफ्ते का सबसे बड़ा मुद्दा स्काउट ओपी और यंग के बीच हुई लड़ाई है। बताया जा रहा है कि इस झगड़े में स्काउट ने हद पार कर दी थी, जिसके बाद बिग बॉस को सख्त कार्रवाई करनी पड़ी। सलमान खान इस मामले पर स्काउट से सवाल कर सकते हैं।
दूसरा मुद्दा स्काउट का इमोशनल ब्रेकडाउन है। लव गिल से हुई बहस के बाद स्काउट काफी परेशान नजर आए थे। तीसरा मुद्दा अरिश्फा का खाना फेंकना है, जबकि चौथा मुद्दा माही विज की होमब्रेकर वाली टिप्पणी है। इन सभी मुद्दों पर वीकेंड का वार में चर्चा होने की उम्मीद है।
