India Samachar 24
गुरुवार, 12 नवंबर 2026
विज्ञापन
ad

अम्बाह में 13 नवंबर को मनाया जाएगा गणिनी आर्यिका संगममति माताजी का 29वां दीक्षा दिवस एवं पिच्छिका परिवर्तन महोत्सव

श्री जैन बगीची में दिनभर होंगे धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम, गुरु मां के मंगल प्रवचन और भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह को लेकर जैन समाज में उत्साहअम्बाह। धर्मनगरी अम्बाह में परम पूज्य गणिनी आर्यिक…

अम्बाह में 13 नवंबर को मनाया जाएगा गणिनी आर्यिका संगममति माताजी का 29वां दीक्षा दिवस एवं पिच्छिका परिवर्तन महोत्सव
अम्बाह में 29वें दीक्षा दिवस एवं पिच्छिका परिवर्तन महोत्सव के अवसर पर गणिनी आर्यिका रत्न 105 श्री संगममति माताजी।

श्री जैन बगीची में दिनभर होंगे धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम, गुरु मां के मंगल प्रवचन और भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह को लेकर जैन समाज में उत्साह

अम्बाह। से पंकज जैन धर्मनगरी अम्बाह में परम पूज्य गणिनी आर्यिका रत्न 105 श्री संगममति माताजी ससंघ के पावन सानिध्य में 13 नवंबर शुक्रवार को 29वां दीक्षा दिवस समारोह एवं भव्य पिच्छिका परिवर्तन महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर श्री जैन बगीची में दिनभर विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

महोत्सव को लेकर सकल दिगम्बर जैन समाज एवं चातुर्मास समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम के निर्धारित क्रम के अनुसार प्रातः 7 बजे भगवान का अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन किया जाएगा। इसके बाद प्रातः 9 बजे गुरु मां के मंगल प्रवचन होंगे।

इसके पश्चात प्रातः 11 बजे गणिनी आर्यिका श्री संगममति माताजी का 29वां दीक्षा दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। वहीं दोपहर 12:30 बजे भव्य पिच्छिका परिवर्तन महोत्सव संपन्न होगा।

संयम और अहिंसा का प्रतीक है पिच्छिका

जैन धर्म में पिच्छिका को संयम, अहिंसा एवं जीवदया का महत्वपूर्ण प्रतीक माना गया है। जैन साधु-संत अपने विहार एवं दैनिक क्रियाओं में सूक्ष्म जीवों की रक्षा के भाव से पिच्छिका का उपयोग करते हैं। पिच्छिका परिवर्तन का अवसर साधु जीवन के त्याग, तपस्या, संयम और अहिंसा की साधना के प्रति श्रद्धा एवं समर्पण व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है।

धार्मिक महोत्सव को लेकर अम्बाह सहित आसपास के जैन समाज में उत्साह का वातावरण है। श्रद्धालु इस विशेष आयोजन में शामिल होकर गुरु मां के मंगल प्रवचन एवं आशीर्वाद का लाभ लेने के लिए उत्साहित हैं।

सकल दिगम्बर जैन समाज एवं चातुर्मास समिति ने समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर गुरु मां का मंगल आशीर्वाद प्राप्त करने तथा धर्मलाभ लेने की अपील की है।

स्थान: श्री जैन बगीची, अम्बाह
दिनांक: 13 नवंबर, शुक्रवार
मुख्य आयोजन: 29वां दीक्षा दिवस समारोह एवं पिच्छिका परिवर्तन महोत्सव

इस खबर को शेयर करें
Dheeraj singh · Editorial Associate

धीरज सिंह कारोबार, बाज़ार और टेक्नोलॉजी बीट के पत्रकार हैं। शेयर बाज़ार, अर्थव्यवस्था, स्टार्टअप और गैजेट्स पर सरल भाषा में विश्लेषण देना उनकी खासियत है। जटिल आर्थिक मुद्दों को वे आम पाठक के लिए…

और देखें: Dheeraj singh →