India Samachar 24
रविवार, 6 सितंबर 2026
विज्ञापन
ad

सीजीकॉन 2026: मूक-बधिर बच्चों के लिए कॉक्लियर इंप्लांट सर्जरी सफल, प्रभावी और कारगर

आईएएस मनीराम शर्मा ने साझा किए अपने अनुभव, सर्जरी करा चुके बच्चों ने भी की सहभागिताआगरा। मूक-बधिर बच्चों के लिए कॉक्लियर इंप्लांट सर्जरी नई उम्मीद बनकर सामने आ रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि जन्म स…

सीजीकॉन 2026: मूक-बधिर बच्चों के लिए कॉक्लियर इंप्लांट सर्जरी सफल, प्रभावी और कारगर
आगरा में आयोजित सीजीकॉन 2026 राष्ट्रीय कांफ्रेंस के उद्घाटन समारोह में दीप प्रज्वलित करते मुख्य अतिथि और विशेषज्ञ।

आईएएस मनीराम शर्मा ने साझा किए अपने अनुभव, सर्जरी करा चुके बच्चों ने भी की सहभागिता

आगरा। मूक-बधिर बच्चों के लिए कॉक्लियर इंप्लांट सर्जरी नई उम्मीद बनकर सामने आ रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि जन्म से सुनने और बोलने में असमर्थ बच्चों को सही समय पर कॉक्लियर इंप्लांट सर्जरी और उसके बाद स्पीच थेरेपी उपलब्ध कराई जाए तो वे भविष्य में सामान्य बच्चों की तरह जीवन जीते हुए सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

यह बात शनिवार को फतेहाबाद रोड स्थित होटल जेपी पैलेस एंड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित सीजीकॉन 2026 राष्ट्रीय कांफ्रेंस के तीसरे दिन उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि वरिष्ठ आईएएस एवं हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य विभाग में सचिव मनीराम शर्मा ने कही।

मनीराम शर्मा ने इस अवसर पर कॉक्लियर इंप्लांट सर्जरी से जुड़े अपने व्यक्तिगत अनुभव भी साझा किए। उन्होंने बताया कि उनकी सफलता की यात्रा में कॉक्लियर इंप्लांट सर्जरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके अनुभवों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों और विशेष रूप से बच्चों व उनके अभिभावकों को प्रेरित किया।

दीप प्रज्वलित कर हुआ कांफ्रेंस का उद्घाटन

सीजीकॉन 2026 का उद्घाटन मुख्य अतिथि वरिष्ठ आईएएस मनीराम शर्मा, सीजी की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. माधुरी गोयल, सचिव डॉ. रश्मि अग्रवाल, कोषाध्यक्ष डॉ. गौरव गुप्ता, इलेक्ट अध्यक्ष डॉ. नरेश पांडा, आयोजन अध्यक्ष डॉ. राजीव पचौरी, सचिव मीनाक्षी वढेरा और कोषाध्यक्ष डॉ. गौरव खंडेलवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

उद्घाटन समारोह में कॉक्लियर इंप्लांट सर्जरी करा चुके बच्चों ने भी सहभागिता की, जो इस चिकित्सा तकनीक के सकारात्मक परिणामों का प्रेरक उदाहरण बने।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण आयोजन अध्यक्ष डॉ. राजीव पचौरी ने दिया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सचिव मीनाक्षी वढेरा ने किया।

यूपी की पहली कॉक्लियर इंप्लांट कॉन्फ्रेंस

आयोजन अध्यक्ष डॉ. राजीव पचौरी ने बताया कि कॉक्लियर इंप्लांट सर्जरी से संबंधित यह उत्तर प्रदेश की पहली बड़ी कॉन्फ्रेंस है। इसमें देश और विदेश से करीब 600 विशेषज्ञों ने भाग लिया है।

कांफ्रेंस के दौरान विशेषज्ञों ने विभिन्न पैनल डिस्कशन और तकनीकी सत्रों के माध्यम से आधुनिक तकनीक, कॉक्लियर इंप्लांट सर्जरी और उपचार के नए तरीकों पर विस्तार से चर्चा की।

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने प्रस्तुत की रिसर्च

कार्यक्रम के विशेष सत्र में अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ डॉ. माइकल ग्लुथ (यूके) और डॉ. हंस मायर ने आधुनिक तकनीक और कॉक्लियर इंप्लांट से जुड़े विषयों पर अपनी रिसर्च प्रस्तुत की।

इस अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र में योगदान के लिए ऑरिशन सम्मान लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. वेंकटेश को प्रदान किया गया।

सीजीकॉन 2026 में देश-विदेश के विशेषज्ञों की मौजूदगी ने कॉक्लियर इंप्लांट सर्जरी और श्रवण संबंधी आधुनिक चिकित्सा तकनीकों पर ज्ञान और अनुभव साझा करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया।

इस खबर को शेयर करें
Dheeraj singh · Editorial Associate

धीरज सिंह कारोबार, बाज़ार और टेक्नोलॉजी बीट के पत्रकार हैं। शेयर बाज़ार, अर्थव्यवस्था, स्टार्टअप और गैजेट्स पर सरल भाषा में विश्लेषण देना उनकी खासियत है। जटिल आर्थिक मुद्दों को वे आम पाठक के लिए…

और देखें: Dheeraj singh →