India Samachar 24
मंगलवार, 17 नवंबर 2026
विज्ञापन
ad

दिल्ली में हल्की बारिश से राहत, नवंबर में तीसरी बार AQI 300 से नीचे आया, मंगलवार से फिर बिगड़ेंगे हालात

इस महीने AQI तीसरी बार 300 के नीचे आ गया। यह रविवार को 290 रहा। इससे पहले एक नवंबर को यह 261 और 10 नवंबर को 299 था। यह राहत सोमवार को भी बरकरार रहेगी। हवा की दिशा बदलने और कुछ जगहों पर बूंदाबांदी के …

दिल्ली में हल्की बारिश से राहत, नवंबर में तीसरी बार AQI 300 से नीचे आया, मंगलवार से फिर बिगड़ेंगे हालात
धुंध में डूबी दिल्ली की सड़क पर यातायात।

इस महीने AQI तीसरी बार 300 के नीचे आ गया। यह रविवार को 290 रहा। इससे पहले एक नवंबर को यह 261 और 10 नवंबर को 299 था। यह राहत सोमवार को भी बरकरार रहेगी। हवा की दिशा बदलने और कुछ जगहों पर बूंदाबांदी के कारण दिल्ली को प्रदूषण से कुछ राहत मिली है। हालांकि दिल्ली की हवा के मंगलवार से फिर बेहद खराब श्रेणी में पहुंचने की आशंका है।

मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय है। इसलिए दिल्ली में रविवार सुबह कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। हवा की दिशा में भी बदलाव हुआ। इसलिए AQI बेहद खराब से घटकर खराब स्तर पर आ गया। तेज धूप की वजह से विजिबिलिटी में भी सुधार हुआ।

इस माह अभी तक एक भी दिन हवा गंभीर नहीं

दिल्ली में नवंबर का पहला पखवाड़ा आमतौर पर सबसे प्रदूषित समय होता है। लेकिन इस बार इन 15 दिनों में पिछले पांच साल के मुकाबले कुछ राहत रही। एक से 15 नवंबर के बीच एक भी दिन हवा गंभीर श्रेणी में नहीं पहुंची। जबकि 2025 में तीन, 2024 में दो, 2023 में छह, 2022 में तीन और 2021 में सात दिन AQI गंभीर श्रेणी में रहा था। अधिकतम AQI भी 382 तक ही रहा, जबकि पिछले वर्षों में यह 424 से 471 तक पहुंचा था।

एयर क्वालिटी अर्ली वॉर्निंग सिस्टम के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को भी दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में रहने की संभावना है। इसके बाद 17 और 18 नवंबर को AQI के फिर बेहद खराब श्रेणी में पहुंचने का अनुमान है। आने वाले दिनों में हवा में प्रदूषकों के फैलाव की स्थिति भी कमजोर हो सकती है। वेंटिलेशन इंडेक्स 15 नवंबर के 16,000 से घटकर 17 नवंबर को 7,500 और 18 नवंबर को 6,000 वर्ग मीटर प्रति सेकंड रहने का अनुमान है।

इस खबर को शेयर करें
न्यूज़ डेस्क · न्यूज़ डेस्क

इंडिया समाचार 24 की न्यूज़ डेस्क — देश और दुनिया की ताज़ा खबरें, सबसे पहले।

और देखें: न्यूज़ डेस्क →