India Samachar 24
सोमवार, 23 नवंबर 2026
विज्ञापन
डॉ. विजय किशोर बंसल ने देशवासियों को दी नववर्ष 2027 की हार्दिक शुभकामनाएं

विज्ञान और आध्यात्म के रहस्यों से पर्दा उठाएगी करणी माता पर आधारित फिल्म ‘देवी विज्ञानम’

आगरा। विज्ञान, आध्यात्म और मानवीय आस्था के बीच गहरे संबंधों को दर्शाने वाली फिल्म ‘देवी विज्ञानम’ के पोस्टर का विमोचन फतेहाबाद रोड स्थित होटल पन्ना पैराडाइज में किया गया। इस अवसर पर फिल्म से जुड़े नि…

विज्ञान और आध्यात्म के रहस्यों से पर्दा उठाएगी करणी माता पर आधारित फिल्म ‘देवी विज्ञानम’
आगरा के होटल पन्ना पैराडाइज में फिल्म ‘देवी विज्ञानम’ के पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में मौजूद फिल्म के को-प्रोड्यूसर, आयोजक एवं गणमान्य अतिथि।

आगरा। विज्ञान, आध्यात्म और मानवीय आस्था के बीच गहरे संबंधों को दर्शाने वाली फिल्म ‘देवी विज्ञानम’ के पोस्टर का विमोचन फतेहाबाद रोड स्थित होटल पन्ना पैराडाइज में किया गया। इस अवसर पर फिल्म से जुड़े निर्माता, आयोजक और शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

फिल्म के को-प्रोड्यूसर मोहित शर्मा और भरत शर्मा ने बताया कि ‘देवी विज्ञानम’ की कहानी एक ऐसे नास्तिक व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका विज्ञान और तर्क पर अटूट विश्वास है। हालांकि, जीवन में घटने वाली कुछ रहस्यमयी घटनाएं उसकी सोच और मान्यताओं को चुनौती देने लगती हैं। इन घटनाओं के बीच वह मां करणी की दिव्य शक्ति को जानने और समझने की एक असाधारण यात्रा पर निकल पड़ता है। इस यात्रा के दौरान उसके जीवन, विश्वास और दुनिया को देखने का नजरिया पूरी तरह बदलने लगता है।

कार्यक्रम संयोजक प्रांजल भारद्वाज ने बताया कि फिल्म में आस्था, रिश्तों और जीवन से जुड़े रहस्यों को खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया है। फिल्म की कहानी ऐसे व्यक्ति के अनुभवों को सामने लाती है, जो हमेशा ईश्वर के अस्तित्व पर सवाल उठाता रहा है, लेकिन कुछ असाधारण अनुभव उसे अपनी मान्यताओं पर दोबारा विचार करने के लिए प्रेरित करते हैं।

फिल्म का निर्देशन कर्तव्य शाह ने किया है। इसका निर्माण किंग प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले किया गया है, जबकि फिल्म की कहानी पृथ्वी पटेल ने लिखी है।

पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में रविकांत दुबेश, बाबू गप्पी, चेतन अरोड़ा, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, ब्रजमोहन अरोड़ा, मनीष उपाध्याय, देवेन्द्र वर्मा, मोहित शर्मा पलीया और अंजुम भाई सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

फिल्म ‘देवी विज्ञानम’ विज्ञान और आध्यात्म के बीच संवाद स्थापित करते हुए दर्शकों के सामने आस्था, विश्वास और रहस्य से जुड़ा एक अलग दृष्टिकोण प्रस्तुत करने का प्रयास करेगी।

इस खबर को शेयर करें
Dheeraj singh · Editorial Associate

धीरज सिंह कारोबार, बाज़ार और टेक्नोलॉजी बीट के पत्रकार हैं। शेयर बाज़ार, अर्थव्यवस्था, स्टार्टअप और गैजेट्स पर सरल भाषा में विश्लेषण देना उनकी खासियत है। जटिल आर्थिक मुद्दों को वे आम पाठक के लिए…

और देखें: Dheeraj singh →