आगरा। बेहतर देखभाल, उन्नत सर्जरी और बेहतर गतिशीलता के उद्देश्य से आगरा में 29 और 30 अगस्त 2026 को विशेष ऑर्थोपेडिक सर्जरी कैंप आयोजित किया जाएगा। कैंप में हड्डी और जोड़ संबंधी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श के साथ उन्नत उपचार की जानकारी और सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
कैंप में टोटल नी रिप्लेसमेंट, टोटल हिप रिप्लेसमेंट तथा घुटने और कंधे की आर्थोस्कोपिक (दूरबीन विधि) सर्जरी से संबंधित मरीजों को विशेषज्ञ सलाह दी जाएगी। आयोजकों के अनुसार चयनित मरीजों के लिए सर्जरी और सर्जन फीस निशुल्क रखी गई है।
कैंप में एक्सपर्ट सलाह और विशेषज्ञ देखभाल पर विशेष जोर दिया गया है। हालांकि, हॉस्पिटल चार्ज, एनेस्थेटिस्ट फीस, दवाइयों और उपभोग्य सामग्री का खर्च मरीज को स्वयं वहन करना होगा। कैंप में नियम एवं शर्तें लागू रहेंगी।
कैंप का आयोजन डॉ. रौनक पारीक के ऑर्थोपेडिक सेंटर, 28 चर्च रोड कॉलोनी, सेंट पॉल्स स्कूल के पीछे, बाग फरजाना, आगरा में किया जाएगा। मरीजों के लिए परामर्श का समय सुबह 10 बजे से 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। परामर्श सुविधा केवल पूर्व अपॉइंटमेंट के माध्यम से उपलब्ध होगी।
डॉ. रौनक पारीक MS (ऑर्थो), गोल्ड मेडलिस्ट हैं। उन्हें रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट में जापान और भारत से फेलोशिप, आर्थोस्कोपिक सर्जरी में जापान से फेलोशिप तथा स्विट्जरलैंड से FIFA डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स मेडिसिन प्राप्त है। वे जॉइंट रिप्लेसमेंट एवं आर्थोस्कोपी सर्जन हैं और महात्मा गांधी अस्पताल, जयपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं।
मरीज 6363435153 पर संपर्क कर कैंप के लिए अपना अपॉइंटमेंट और स्लॉट बुक कर सकते हैं।
‘सही इलाज, सुरक्षित सर्जरी और बेहतर जीवन’ के संदेश के साथ आयोजित यह कैंप हड्डी और जोड़ संबंधी समस्याओं से परेशान लोगों के लिए विशेषज्ञ परामर्श और उपचार संबंधी जानकारी प्राप्त करने का महत्वपूर्ण अवसर होगा।
