India Samachar 24
शुक्रवार, 4 सितंबर 2026
विज्ञापन
ad

आगरा चिकित्सा सेवा संघ चुनाव: डॉ. नंदन सिंह अध्यक्ष, डॉ. राजवीर सिंह सचिव निर्वाचित

आगरा। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ, शाखा आगरा का चुनाव गुरुवार को संभागीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंद्र, सीएमओ कार्यालय में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव में 144 सदस्यों में से 132…

आगरा चिकित्सा सेवा संघ चुनाव: डॉ. नंदन सिंह अध्यक्ष, डॉ. राजवीर सिंह सचिव निर्वाचित

आगरा। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ, शाखा आगरा का चुनाव गुरुवार को संभागीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंद्र, सीएमओ कार्यालय में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव में 144 सदस्यों में से 132 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

अध्यक्ष पद के लिए डॉ. नंदन सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी डॉ. कुंवर बहादुर सिंह को 43 मतों के अंतर से पराजित कर जीत दर्ज की। वहीं सचिव पद पर डॉ. राजवीर सिंह ने डॉ. अजय कुमार यादव को छह मतों से हराया।

चुनाव अधिकारी डॉ. नगेंद्र कुमार गुप्ता और रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति ने चुनाव परिणाम की घोषणा की।

अन्य पदों पर डॉ. कृष्ण कुमार और डॉ. रविंद्र कुमार सिंह उपाध्यक्ष सामान्य, डॉ. सुप्रिया जैन महिला उपाध्यक्ष, डॉ. मुकेश चौधरी केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य, डॉ. उपेंद्र कुमार वित्त सचिव तथा डॉ. शरद चंद्र केशरी संपादक पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के समर्थकों ने चुनाव परिणाम पर खुशी जताई और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में मिलकर काम करने की बात कही।

इस खबर को शेयर करें
Editorial Team · इंडिया समाचार 24

The editorial team at India Samachar 24.

और देखें: Editorial Team →