India Samachar 24
मंगलवार, 7 जुलाई 2026
विज्ञापन
ad

श्रीगणेश पुराण प्रवचन का हुआ श्रीगणेश

आगरा आज गुरुदीपिका योगक्षेम फाउंडेशन के तत्वावधान में प्रवचन श्रंखला प्रारंभ हुई।  इस कड़ी में सर्वप्रथम श्रीगणेश पुराण का प्रवचन प्रारंभ हुआ। श्रीगोपालजी धाम, दयालबाग में प्रारंभ हुए इस प्रवचन …

श्रीगणेश पुराण प्रवचन का हुआ श्रीगणेश

आगरा आज गुरुदीपिका योगक्षेम फाउंडेशन के तत्वावधान में प्रवचन श्रंखला प्रारंभ हुई।  इस कड़ी में सर्वप्रथम श्रीगणेश पुराण का प्रवचन प्रारंभ हुआ। श्रीगोपालजी धाम, दयालबाग में प्रारंभ हुए इस प्रवचन में कथावाचक डाॅ दीपिका उपाध्याय ने भगवान गणेश के विविध अवतारों का वर्णन किया।
कथावाचक ने बताया कि राजा सोमकांत और ऋषि भृगु के संवाद से यह कथा प्रारंभ होती है।
यह कथा बताती है कि हमारे मित्र तथा शत्रु कोई और नहीं बल्कि हमारे पूर्व में किये पाप हैं।
आगे कथावाचक ने भगवान वेदव्यास के पुराण लेखन में आ रही बाधाओं का वर्णन किया तथा बताया कि किस प्रकार भगवान गणेश के आराधन से समस्या दूर हुई।
आगे उन्होंने सिद्धि विनायक,  बल्लाल विनायक और चिंतामणि गणेश की स्थापना की कथा सुनाई।  राजा रुक्मांगद की कथा सुनाते हुए उन्होंने कहा कि कितनी भी भारी विपत्ति आये पर धर्माचरण के मार्ग से नहीं हटना चाहिए। 
मुनि गृत्समद तथा उनके पुत्र उत्पन्न होने की कथा के साथ कथा को विश्राम दिया गया।
गुरुदीपिका योगक्षेम फाउंडेशन के निदेशक रवि शर्मा ने प्रसाद वितरण की व्यवस्था संभाली।
निदेशक वारिजा चतुर्वेदी ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की

इस खबर को शेयर करें
Editorial Team · इंडिया समाचार 24

The editorial team at India Samachar 24.

और देखें: Editorial Team →