India Samachar 24
रविवार, 13 सितंबर 2026
विज्ञापन
ad

मीट एट आगरा–2026 की तैयारियां तेज, चीन समेत कई देशों की कंपनियां लेंगी हिस्सा

आगरा। फुटवियर उद्योग के प्रतिष्ठित आयोजन ‘मीट एट आगरा–2026’ के 18वें संस्करण की तैयारियां तेज हो गई हैं। यह आयोजन 3, 4 और 5 अक्टूबर 2026 को आगरा ट्रेड सेंटर में आयोजित किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों …

मीट एट आगरा–2026 की तैयारियां तेज, चीन समेत कई देशों की कंपनियां लेंगी हिस्सा
मीट एट आगरा–2026 की तैयारियों को लेकर आयोजित एफमैक की बैठक में मौजूद पदाधिकारी।

आगरा। फुटवियर उद्योग के प्रतिष्ठित आयोजन ‘मीट एट आगरा–2026’ के 18वें संस्करण की तैयारियां तेज हो गई हैं। यह आयोजन 3, 4 और 5 अक्टूबर 2026 को आगरा ट्रेड सेंटर में आयोजित किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों और प्रगति को लेकर एफमैक की बैठक में फेयर से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं, देश-विदेश से होने वाली भागीदारी और फुटवियर उद्योग को व्यापक स्तर पर आयोजन से जोड़ने की तैयारियों की समीक्षा की गई।

एफमैक अध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने कहा कि ‘मीट एट आगरा’ की पहचान अब देश के साथ-साथ विदेशों में भी बन रही है। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय भागीदारी फेयर का प्रमुख आकर्षण होगी। उन्होंने बताया कि चीन की आठ कंपनियों ने फुटवियर कंपोनेंट्स, मशीनरी और अन्य मटेरियल के साथ प्रदर्शनी में भाग लेने में रुचि दिखाई है। इसके अलावा भारत सहित अन्य देशों की कई कंपनियों की भागीदारी से इस बार फेयर पहले से अधिक व्यापक और भव्य स्वरूप लेगा।

गोपाल गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2007 में एफमैक के पूर्व अध्यक्ष कैप्टन ए.एस. राणा ने आगरा फुटवियर इंडस्ट्री के हितों को ध्यान में रखते हुए उद्योग को एक सशक्त व्यावसायिक मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘मीट एट आगरा’ की शुरुआत की थी।

डीसीएफएलआई के चेयरमैन एवं एफमैक के पूर्व अध्यक्ष पूरन डावर ने अपने अध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान ‘मीट एट आगरा’ को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अब एफमैक अध्यक्ष गोपाल गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकारिणी इसके 18वें संस्करण को और प्रभावशाली बनाने में जुटी है। आयोजन की सफलता को लेकर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों एवं अधिकारियों की ओर से भी लगातार शुभकामना संदेश प्राप्त हो रहे हैं।

इस वर्ष एफमैक ने घरेलू फुटवियर मैन्युफैक्चरर्स, होलसेलर्स और डीलर्स की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया है। इसका उद्देश्य घरेलू बाजार से जुड़े उद्यमियों को एक ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे एक ही स्थान पर नवीनतम फुटवियर कंपोनेंट्स, मटेरियल, मशीनरी और तकनीक को देख सकें। साथ ही उद्यमी अपनी जरूरत के अनुसार नए समाधान तलाशने और अपने उत्पादों तथा उत्पादन प्रक्रिया को अपग्रेड करने के अवसर प्राप्त कर सकेंगे।

एफमैक ने सभी फैक्ट्री मालिकों से अपनी परचेज टीम के साथ ‘मीट एट आगरा–2026’ में शामिल होने की अपील की है, ताकि वे नई तकनीक और उत्पादों की जानकारी लेकर अपने कारोबार के लिए बेहतर विकल्प तलाश सकें।

इस पहल को विभिन्न फुटवियर संगठनों का भी व्यापक समर्थन मिल रहा है। आगरा शू फैक्टर्स फेडरेशन के अध्यक्ष विजय सामा, एफएएफएम के अध्यक्ष संचित मुंजाल एवं चेयरमैन कुलदीप कोहली तथा सीफी के प्रदेश अध्यक्ष ओपिंदर सिंह ‘लवली’ ने आश्वासन दिया है कि उनके संगठनों से जुड़े सदस्य बड़ी संख्या में ‘मीट एट आगरा–2026’ में सहभागिता करेंगे और इस औद्योगिक मंच का लाभ उठाएंगे।

बैठक में उपाध्यक्ष राजीव वासन एवं राजेश सहगल, महासचिव प्रदीप वासन, सचिव अनुरुद्ध तिवारी, कोषाध्यक्ष चंद्र मोहन सचदेवा, माला खेड़ा, सुनील मनचंदा और कुलदीप गुजराल सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य विशेष रूप से मौजूद रहे।

इस खबर को शेयर करें
Dheeraj singh · Editorial Associate

धीरज सिंह कारोबार, बाज़ार और टेक्नोलॉजी बीट के पत्रकार हैं। शेयर बाज़ार, अर्थव्यवस्था, स्टार्टअप और गैजेट्स पर सरल भाषा में विश्लेषण देना उनकी खासियत है। जटिल आर्थिक मुद्दों को वे आम पाठक के लिए…

और देखें: Dheeraj singh →