India Samachar 24
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
ad

ताजमहल पहुंचे मुनिश्री समत्व सागर जी महाराज ससंघ, स्थापत्य कला का किया अवलोकन

करीब से जाना, जैन समाज ने किया स्वागतआगरा। आचार्य शिरोमणि आचार्यश्री विशुद्ध सागर जी महाराज के परम शिष्य एवं ‘गूगल बाबा’ के नाम से प्रसिद्ध मुनिश्री समत्व सागर जी महाराज तथा मुनिश्री सुप्रभात सागर जी…

ताजमहल पहुंचे मुनिश्री समत्व सागर जी महाराज ससंघ, स्थापत्य कला का किया अवलोकन
ताजमहल का अवलोकन करते मुनिश्री समत्व सागर जी महाराज ससंघ।

करीब से जाना, जैन समाज ने किया स्वागत

आगरा। आचार्य शिरोमणि आचार्यश्री विशुद्ध सागर जी महाराज के परम शिष्य एवं ‘गूगल बाबा’ के नाम से प्रसिद्ध मुनिश्री समत्व सागर जी महाराज तथा मुनिश्री सुप्रभात सागर जी महाराज ससंघ बुधवार को विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहर ताजमहल पहुंचे।

प्रातः करीब 6:30 बजे मुनिसंघ ने ताजमहल परिसर का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने ताजमहल की स्थापत्य कला, वास्तुशिल्प, कलात्मक नक्काशी एवं ऐतिहासिक विशेषताओं को करीब से जाना। मुनिश्री के ताजमहल पहुंचने पर जैन समाज के श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया।

ताजमहल परिसर में मुनिश्री ने इसकी भव्य संरचना और बारीक कलात्मक नक्काशी का अवलोकन किया तथा इसके निर्माण और ऐतिहासिक महत्व से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

मुनिश्री समत्व सागर जी महाराज ने कहा कि भारत की ऐतिहासिक धरोहरें देश की समृद्ध कला, संस्कृति और गौरवशाली इतिहास की परिचायक हैं। इन धरोहरों का संरक्षण करना और इनके प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

मुनिसंघ के ताजमहल अवलोकन के दौरान छीपीटोला एवं ताजगंज जैन समाज से संजय जैन, संजय बाबू जैन, लाखन सिंह, दीपक जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन सहित नमोऽस्तु शासन संघ के युवा एवं अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

इस खबर को शेयर करें
Dheeraj singh · Editorial Associate

धीरज सिंह कारोबार, बाज़ार और टेक्नोलॉजी बीट के पत्रकार हैं। शेयर बाज़ार, अर्थव्यवस्था, स्टार्टअप और गैजेट्स पर सरल भाषा में विश्लेषण देना उनकी खासियत है। जटिल आर्थिक मुद्दों को वे आम पाठक के लिए…

और देखें: Dheeraj singh →