India Samachar 24
शनिवार, 14 नवंबर 2026
विज्ञापन
ad

रथ पर बैठा दूल्हा, हाथ में बंदूक और हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने लगाई तीन टीमें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शादी की घुड़चढ़ी के दौरान रथ पर बैठे एक दूल्हे का बंदूक से हर्ष फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दूल्हा रथ पर बैठा दिखाई देता है और उस…

रथ पर बैठा दूल्हा, हाथ में बंदूक और हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने लगाई तीन टीमें
घुड़चढ़ी की रस्म के दौरान रथ पर बैठे दूल्हे का हर्ष फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शादी की घुड़चढ़ी के दौरान रथ पर बैठे एक दूल्हे का बंदूक से हर्ष फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दूल्हा रथ पर बैठा दिखाई देता है और उसी दौरान वह बंदूक उठाकर हवा में फायर करता है। शुरुआती जानकारी के अनुसार जिस बंदूक से फायरिंग की गई, वह दूल्हे की नहीं बल्कि उसके पड़ोसी की लाइसेंसी बंदूक थी।

यह मामला चरथावल थाना क्षेत्र के बुड्ढा खेड़ा गांव का है। गांव के रहने वाले भूरा नाम के युवक की गुरुवार रात शादी की रस्में चल रही थीं। इसके बाद शुक्रवार को उसकी बारात सहारनपुर गई। बारात के दौरान दूल्हा रथ पर बैठा हुआ था, तभी उसने पड़ोसी की लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग कर दी। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस

वीडियो सामने आते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। अधिकारियों के निर्देश पर चरथावल थाने की तीन टीमें जांच में जुट गई हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वीडियो में फायरिंग करने वाला युवक कौन है और बंदूक किसके नाम पर लाइसेंसी है। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इसके साथ ही बंदूक का लाइसेंस निरस्त कराने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। पुलिस वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान के साथ बंदूक के लाइसेंस से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच कर रही है।

सीओ सदर ने क्या कहा

इस मामले को लेकर मुजफ्फरनगर के सीओ सदर सुनील कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग से जुड़ा वीडियो वायरल हुआ है, जिसका तुरंत संज्ञान लिया गया है। उन्होंने बताया कि चरथावल थाने की तीन टीमों को जांच में लगाया गया है। वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान की जा रही है। मामले में केस दर्ज करने के साथ लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की जाएगी।

इस खबर को शेयर करें
न्यूज़ डेस्क · न्यूज़ डेस्क

इंडिया समाचार 24 की न्यूज़ डेस्क — देश और दुनिया की ताज़ा खबरें, सबसे पहले।

और देखें: न्यूज़ डेस्क →