India Samachar 24
रविवार, 27 सितंबर 2026
विज्ञापन
ad

पंखुड़ी ग्रुप ने राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों का किया भव्य सम्मान

आगरा, 27 सितंबर। पंखुड़ी ग्रुप की ओर से रविवार को सेठ पदमचंद जैन दाऊदयाल संस्थान, खंदारी, आगरा में राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षा…

पंखुड़ी ग्रुप ने राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों का किया भव्य सम्मान
आगरा में पंखुड़ी ग्रुप के शिक्षक सम्मान समारोह में राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों एवं वरिष्ठ शिक्षिका पूर्णिमा शर्मा को सम्मानित करते अतिथि एवं शिक्षकगण।

आगरा, 27 सितंबर। पंखुड़ी ग्रुप की ओर से रविवार को सेठ पदमचंद जैन दाऊदयाल संस्थान, खंदारी, आगरा में राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। साथ ही इसी वर्ष सेवानिवृत्त हुईं वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती पूर्णिमा शर्मा का भी विशेष अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी श्री विजय शिवहरे रहे। विशिष्ट अतिथि डायट प्रवक्ता आगरा श्री मनोज वाष्णेय तथा गणमान्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष, महिला शिक्षक संघ श्रीमती अनीता कुशवाहा रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती अर्चना शर्मा ने की।

समारोह में माध्यमिक शिक्षा विभाग से पूर्व प्रधानाचार्य एवं प्रवक्ता, एम.डी. जैन इंटर कॉलेज, हरिपर्वत, आगरा श्री गुणधर लाल जैन तथा बेसिक शिक्षा विभाग से प्राथमिक विद्यालय धनौली, ब्लॉक अकोला की प्रधानाध्यापक श्रीमती संगीता शर्मा को राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के रूप में सम्मानित किया गया। दोनों शिक्षकों को माला, पटका, शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

इसी दौरान वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती पूर्णिमा शर्मा को उनके लंबे शैक्षिक सेवाकाल और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

शिक्षा में नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर चर्चा

समारोह में शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े अनेक शिक्षकों और शिक्षाविदों ने भाग लिया। वक्ताओं ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शिक्षण में नवाचार, बाल-केंद्रित शिक्षा, बच्चों के विद्यालयों में ठहराव, शिक्षण को रुचिकर बनाने तथा बदलते शैक्षिक परिवेश में शिक्षक की भूमिका जैसे विषयों पर विचार साझा किए।

विशिष्ट अतिथि श्री मनोज वाष्णेय ने राज्य अध्यापक पुरस्कार की गरिमा एवं महत्ता पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों से उत्कृष्ट कार्य, नवाचार और निरंतर बेहतर प्रयास करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक श्री भानु प्रकाश ने किया। डॉ. अनामिका शर्मा ने काव्य पाठ प्रस्तुत किया, जबकि नीरू शर्मा ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। प्रीति सिंह ने अंग्रेजी भाषा के माध्यम से वर्तमान परिवेश में गुरु एवं शिक्षक के महत्व पर विचार रखे। सुब्रीना यादव ने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को स्मरण करते हुए शिक्षा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

चार संयोजकों ने संभाली आयोजन की जिम्मेदारी

कार्यक्रम के आयोजन एवं संयोजन की जिम्मेदारी श्रीमती रीनू वर्मा, डॉ. अनामिका शर्मा, डॉ. आशा रानी एवं श्रीमती संध्या सिंह ने निभाई। पंखुड़ी ग्रुप की ओर से यह शिक्षक सम्मान समारोह प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है।

समारोह में डॉ. अशोक कुमार, डॉ. सतीश सिकरवार, श्री भूपेंद्र प्रताप सिंह, श्री रूप किशोर निमेश, श्री केशव कर्दम, श्री रामबीर सिंह, श्री वसीम कलाम, गीता राठौर, कुसुम, ममता सागर, श्रीमती ब्रजबाला, श्रीमती रजनी बाला, श्रीमती प्रीति सिंह, श्रीमती संध्या सिंह, डॉ. कर्ण सिंह धाकड़ सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

पूर्व राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों प्रियंका गौतम, डॉ. गुरुप्यारी सत्संगी तथा एम.डी. जैन इंटर कॉलेज के प्रवक्ता श्री निखिल जैन सहित अनेक शिक्षकों ने भी सहभागिता की।

कार्यक्रम में सपना, नेहा राठौर, पुष्पा देवी सहित पंखुड़ी ग्रुप की अनेक सदस्याओं ने सक्रिय सहभागिता की। समारोह का वातावरण आत्मीय और उत्साहपूर्ण रहा। सैकड़ों शिक्षकों एवं शिक्षाविदों ने सम्मानित शिक्षकों के योगदान को नमन किया।

पंखुड़ी ग्रुप की संयोजक श्रीमती रीनू वर्मा ने कहा कि राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक संपूर्ण शिक्षक समाज के गौरव हैं। उनके समर्पण, नवाचार और अनुभव से आने वाली पीढ़ियों के शिक्षकों को प्रेरणा मिलती है। इसी भावना के साथ पंखुड़ी ग्रुप प्रतिवर्ष शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित करता है।

इस खबर को शेयर करें
Dheeraj singh · Editorial Associate

धीरज सिंह कारोबार, बाज़ार और टेक्नोलॉजी बीट के पत्रकार हैं। शेयर बाज़ार, अर्थव्यवस्था, स्टार्टअप और गैजेट्स पर सरल भाषा में विश्लेषण देना उनकी खासियत है। जटिल आर्थिक मुद्दों को वे आम पाठक के लिए…

और देखें: Dheeraj singh →