India Samachar 24
शनिवार, 14 नवंबर 2026
विज्ञापन
ad

सोना हुआ और सस्ता, दिल्ली में 24 कैरेट 1,37,490 रुपये पर, चांदी भी 1,94,900 रुपये प्रति किलो

देश में सोने की कीमत में लगातार गिरावट आ रही है। 14 नवंबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,37,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई में भाव 1,37,340 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दूसरे …

सोना हुआ और सस्ता, दिल्ली में 24 कैरेट 1,37,490 रुपये पर, चांदी भी 1,94,900 रुपये प्रति किलो
सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है।

देश में सोने की कीमत में लगातार गिरावट आ रही है। 14 नवंबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,37,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई में भाव 1,37,340 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दूसरे शहरों में भी सोना कमजोर हुआ है। एक दिन पहले दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 2,500 रुपये फिसला था।

कमजोर मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में गिरावट के कारण सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 3,879.71 डॉलर प्रति औंस पर है। डॉलर में उतार-चढ़ाव के बीच सोने की कीमत में अस्थिरता बने रहने की संभावना है।

प्रमुख शहरों में सोने के भाव

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,37,490 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,26,040 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोना 1,25,890 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,37,340 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,38,480 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,26,940 रुपये प्रति 10 ग्राम है। पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,37,340 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,25,890 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अहमदाबाद में 22 कैरेट सोना 1,25,940 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,37,390 रुपये प्रति 10 ग्राम है। हैदराबाद में 22 कैरेट सोना 1,25,890 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,37,340 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 22 कैरेट सोना 1,26,040 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,37,490 रुपये प्रति 10 ग्राम है। भोपाल में 22 कैरेट सोना 1,25,940 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,37,390 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी भी सस्ती हुई

दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी गिरावट जारी है। 14 नवंबर की सुबह चांदी 1,94,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। एक दिन पहले दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 3,500 रुपये नीचे आई थी। इस साल जनवरी में देश के अंदर चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी की कीमत 49.05 डॉलर प्रति औंस है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के सचिव सुरेंद्र मेहता का अनुमान है कि 2027 के अंत तक सोने की कीमत 6,200 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 180 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है।

इस खबर को शेयर करें
न्यूज़ डेस्क · न्यूज़ डेस्क

इंडिया समाचार 24 की न्यूज़ डेस्क — देश और दुनिया की ताज़ा खबरें, सबसे पहले।

और देखें: न्यूज़ डेस्क →