India Samachar 24
शनिवार, 21 नवंबर 2026
विज्ञापन
ad

आज का मौसम 21 नवंबर: 16 राज्यों में घना कोहरा और बारिश का अलर्ट, दिल्ली में बढ़ेगी सर्दी

उत्तर से लेकर पूर्वी भारत तक सर्दी अब जोर पकड़ने लगी है। इस बीच भीषण चक्रवाती तूफान अकवान ने कई राज्यों के मौसम का हाल बिगाड़ दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के कई …

आज का मौसम 21 नवंबर: 16 राज्यों में घना कोहरा और बारिश का अलर्ट, दिल्ली में बढ़ेगी सर्दी
चक्रवात अकवान के असर से तटीय इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने 16 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है।

उत्तर से लेकर पूर्वी भारत तक सर्दी अब जोर पकड़ने लगी है। इस बीच भीषण चक्रवाती तूफान अकवान ने कई राज्यों के मौसम का हाल बिगाड़ दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है, जो 21 नवंबर को भी जारी रहने का अनुमान है। वहीं, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ठंड बढ़ने का अलर्ट है। उत्तर भारत के इन राज्यों में कोहरे का प्रकोप भी देखने को मिल सकता है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अगले 10 घंटे के दौरान ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा अंडमान निकोबार द्वीपसमूह, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार के दक्षिणी इलाके, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र के विदर्भ और तेलंगाना में भी मध्यम बारिश के आसार हैं। तटीय आंध्र प्रदेश और तटीय तमिलनाडु में अगले 24 घंटों के बाद बारिश की गतिविधियां फिर से शुरू हो सकती हैं। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट है।

इन 16 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में सर्दी बढ़ेगी तो वहीं मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश, बिहार के कई जिलों में भी कड़ाके की सर्दी दस्तक देने वाली है। इस बीच केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से लेकर मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

दिल्ली में 21 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में आज यानी 21 नवंबर से सर्दी जोर पकड़ेगी। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। दिल्ली के वातावरण में कुछ समय के लिए प्रदूषण कम होता नजर आया था, लेकिन अब फिर धीरे धीरे इसमें बढ़ोतरी देखी जा रही है। शनिवार सुबह दिल्ली का एक्यूआई 442 दर्ज किया गया। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, कानपुर, सहारनपुर, बिजनौर, बरेली, रामपुर, बदायूं, फिरोजाबाद, पीलीभीत और श्रावस्ती में भीषण ठंड और घने कोहरे की चेतावनी है। इस दौरान 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। लखनऊ में आज यानी 21 नवंबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस जाएगा।

बिहार में शनिवार को कैसा रहेगा मौसम

बिहार के मुंगेर, किशनगंज, बेगूसराय, खगड़िया, अररिया, गया, जहानाबाद, पटना, मुजफ्फरपुर, रोहतास, कैमूर, नालंदा, गोपालगंज और समस्तीपुर में तेज हवा चलने का अलर्ट है। आंधी की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। पटना में आज यानी 21 नवंबर को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

राजस्थान में मौसम का मिजाज कैसा रहेगा

राजस्थान के कोटा, डूंगरपुर, भिलवाड़ा, जयपुर, सवाई माधोपुर, भरतपुर, बीकानेर, बूंदी, उदयपुर और अजमेर में घने कोहरे का अलर्ट है। इस दौरान 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। जयपुर में आज यानी 21 नवंबर को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

भारत के प्रमुख शहरों में आज कितना रहेगा तापमान

- दिल्ली में अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस - मुंबई में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस - चेन्नई में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस - कोलकाता में अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस - लखनऊ में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस - पटना में अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस - रांची में अधिकतम 21 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस - भोपाल में अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस - जयपुर में अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस - शिमला में अधिकतम 17 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस - नैनीताल में अधिकतम 19 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि कोहरे और तेज हवा के दौरान यात्रा करते समय सावधानी बरतें। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण सड़कें फिसलन भरी हो सकती हैं, इसलिए वहां जाने वाले यात्रियों को मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही निकलना चाहिए।

इस खबर को शेयर करें
न्यूज़ डेस्क · न्यूज़ डेस्क

इंडिया समाचार 24 की न्यूज़ डेस्क — देश और दुनिया की ताज़ा खबरें, सबसे पहले।

और देखें: न्यूज़ डेस्क →