आगराउत्तर प्रदेश

खंदौली में बसपा कार्यालय पर बसपा सुप्रीमो मायावती का 70वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

डीके श्रीवास्तव

आगरा। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती का 70वां जन्मदिन खंदौली स्थित बसपा कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में केक काटकर बहन जी के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की गई तथा उनके विचारों और संघर्षों को याद किया गया।
जन्मदिन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विक्की प्रधान (जवाहरलाल उपाध्याय), रहे। उनके साथ जिला पंचायत प्रत्याशी वार्ड नं 6 श्री हर्ष उपाध्याय, गांधी उपाध्याय, सोहित शर्मा, धर्मवीर सिंह, जितेंद्र उपाध्याय, राहुल सिंह सहित बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बहन कुमारी मायावती ने दलित, शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष किया है। उनके नेतृत्व में बहुजन समाज को नई दिशा और पहचान मिली है। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे बहन जी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों में पार्टी को सफलता दिलाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विक्की प्रधान जवाहरलाल उपाध्याय जिला पंचायत प्रत्याशी वार्ड नं 6 हर्ष उपाध्याय गांधी उपाध्याय सोहित शर्मा धर्मवीर सिंह जितेंद्र उपाध्याय राहुल सिंह और सभी बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button