आगराउत्तर प्रदेश

धूमधाम से मनाया समाजसेवी अभय सैंथियां का जन्मदिन

डीके श्रीवास्तव

आगरा। शुक्रवार को समाजसेवी अभय सैंथियाँ का जन्मदिन जन सहयोग संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिरोमणि मनोज शर्मा की नेतृत्व में समस्त पदाधिकारियों द्वारा केक काटकर धूमधाम से बनाया गया। सभी ने उनका स्वागत अभिनंदन करते हुए उनको जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी एवं उनके दीघार्यु होने की प्रभु से कामना की। इस दौरान मिष्ठान का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में जन सहयोग संगठन के काफी संख्या में पाधिकारीगण मौजूद रहे। जन्मदिन में प्रमुख रूप से जन सहयोग संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्राह्मण शिरोमणि मनोज शर्मा, राष्ट्रीय संचालक ब्राह्मण शिरोमणि आरती शर्मा ब्राह्मणवादी, राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र पचौरी, प्रदेश महासचिव मनीष उपाध्याय एवं सभी वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button