उत्तर प्रदेशलखनऊ

स्थापना दिवस का संदेश

डॉ दिलीप अग्निहोत्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस का शुभारंभ विकास के साथ हुआ था। तत्कालीन राज्यपाल राम नाईक के सुझाव पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौबीस जनवरी को स्थापना दिवस आयोजित करने का निर्णय लिया था। उन्होंने इसे औपचारिकता के निर्वाह तक ही सीमित नहीं रखा। बल्कि इस दिवस को विकास से जोड़ दिया। यह मंसूबा व्यक्त किया गया कि उत्तर प्रदेश सर्वाेत्तम प्रदेश बनाया जाएगा। यह संकल्प निरंतर सिद्धि की दिशा में बढ़ रहा है। प्रत्येक स्थापना दिवस को प्रदेश के विकास से जोड़ा गया। इस बार विकसित भारत में विकसित उत्तर प्रदेश का ध्येय वाक्य निर्धारित किया गया। पूरे प्रदेश में इस अवसर पर समारोह आयोजित किए गए। स्थापना दिवस को जन उत्सव का स्वरूप मिला। लखनऊ के प्रेरणा स्थल पर मुख्य समारोह आयोजित किया गया। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य,बृजेश पाठक भी सहभागी हुए।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button