आगराउत्तर प्रदेशशिक्षा
पीएचडी सत्र 2026 के आवेदन पत्र कल 12 मार्च से, ऐसे करें आवेदन

आगरा डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के द्वारा पीएचडी के लिए आवेदन पत्र कल गुरुवार 12 मार्च से आमंत्रित किए गए हैं जो विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.ac.in से अभ्यर्थियों के द्वारा भरे जा सकते हैं। यह जानकारी देते हुए डीन रिसर्च प्रोफेसर बी पी सिंह जी ने बताया कि 2026 से प्रारंभ होने वाले सत्र के लिए डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की वेबसाइट से कल 12 मार्च 2026 से ऑनलाइन फॉर्म भरे जा सकेंगे विस्तृत विवरण व गाइडलाइन के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट का अवलोकन करें



