उत्तर प्रदेशलखनऊ

शिक्षा,स्वास्थ्य और संस्कृति का संदेश

डॉ दिलीप अग्निहोत्री

लखनऊ। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल शिक्षा स्वास्थ्य और संस्कृति के प्रति सदैव सजग रहती है। विशेष रूप से वह विद्यार्थियों को जागरूक करती है। उनकी गुजरात यात्रा में भी यह तथ्य परिलक्षित हुआ। इन सभी विषयों का महत्व किसी प्रांत विशेष तक सीमित नहीं है। इनका राष्ट्रीय स्तर पर भी महत्व है। आनंदी बेन पटेल उत्तर प्रदेश में भी इन्हीं विचारों को आगे बढ़ाती ह। गुजरात में आनंदी बेन पटेल एक विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुई। यहां उन्होंने शैक्षणिक संदेश दिया। वह मेहसाणा जिले के उंझा स्थित कड़वा पाटीदार समुदाय की कुलदेवी मां उमिया को समर्पित प्राचीन सनातन तीर्थ स्थल में दर्शन पूजन किया। यहां उन्होंने सनातन संस्कृति का संदेश दिया। उन्होंने गांधीनगर स्थित कोबा तीर्थ में सम्राट संप्रति म्यूज़ियम में संरक्षित समृद्ध जैन विरासत,कला एवं संस्कृति संबंधी धरोहरों का अवलोकन किया। इसके अलावा उन्होंने एक अस्पताल का उदघाटन किया। यहां उन्होंने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को रेखांकित किया। आनंदीबेन पटेल पाटन जनपद के सिद्धपुर स्थित गोकुल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं। अहमदाबाद में श्रीवा ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल एंड फिजियोथैरेपी सेंटर का उद्घाटन किया।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button