उत्तर प्रदेशमथुरा

कार्यों में घोर लापरवाही और उदासीनता बरतने के आरोप में अवर अभियंता निलंबित

मथुरा। कोसी कलां में विद्युत विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवर अभियंता आमोद आनंद को उनके कार्यों में घोर लापरवाही और उदासीनता बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है।

अधिशासी अभियंता की रिपोर्ट के अनुसार 33/11 के.वी. उपकेंद्र कोसी टाउन में तैनात आमोद आनंद ने अपने क्षेत्र के बिजली ट्रांसफार्मरों के रख-रखाव में भारी कोताही बरती जिसमें मुख्य रूप से उचित क्षमता के फ्यूज न लगाना और लोड बैलेंसिंग न करना शामिल रहा। इसी लापरवाही के चलते अप्रैल माह में लाइफ लाइन हॉस्पिटल और नगर पालिका क्षेत्र के ट्रांसफार्मर बार-बार क्षतिग्रस्त हुए जिससे विभाग को भारी आर्थिक क्षति पहुंची।
जांच में उन्हें उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली के नियमों का उल्लंघन करने और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने का प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया है। इस निलंबन आदेश के साथ ही उन्हें विद्युत वितरण खंड कोसी के कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। विभाग की इस सख्त कार्रवाई ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अन्य कर्मचारियों को कड़ा संदेश दिया है।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button