आगराउत्तर प्रदेश

मंत्री अशोक यादव का राष्ट्रीय लोकदल नेताओं ने किया स्वागत।

आगरा। कुछ दिन पूर्व नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी के समक्ष पार्टी में शामिल हुए शिकोहाबाद से विधायक उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे श्री अशोक यादव पार्टी में शामिल होने के बाद आगरा होते हुए शिकोहाबाद गए आगरा में होटल विक्रम पैलेस में श्री अशोक यादव का पार्टी जनों ने बुके भेंट कर व माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया । श्री यादव ने पार्टी जनों से भी मेल मुलाकात की और राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत करने का आह्वान किया श्री यादव ने इस अवसर पर सम्मानित प्रेस प्रतिनिधियों से भी वार्ता की। और कहा की राष्ट्रीय लोकदल की रेल को आगरा से लेकर पूर्वांचल तक चलाएंगे प्रॉपर्टी का जलवा कायम करेंगे। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर व नरेंद्र बघेल, प्रदेश सचिव डॉ रुपेश चौधरी व सतवीर रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा एडवोकेट, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव मालती चौधरी, महानगर अध्यक्ष दुर्गेश शुक्ला, ब्रज क्षेत्र महासचिव पुरुषोत्तम त्यागी, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव संजीव शर्मा, वरिष्ठ नेता आलोक चौधरी, महानगर उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह,अजय वर्मा व संजीव शिवहरे, महामंत्री गणेशी लाल निषाद, छात्र लोकदल के भीम सिंह बघेल युवा लोक दल के पूर्व जिला अध्यक्ष मयंक खिरवार, अन्नु पहलवान आदि थे।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button