उत्तर प्रदेशफिरोजाबाद

विधायक टूंडला ने सीएम का जन्मदिवस गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाकर मनाया

मयंक सिंह

फिरोजाबाद। गुरु गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज के जन्म दिवस पर विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर एवं अन्य भाजपा नेताओं द्वारा टूंडला नगर की स्थाई गौशाला में गोवंशों को हराचारा एवं फल व गुड़ खिलाकर बड़े ही धूमधाम से मनाया और गौमाता से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हमेशा दीर्घायु एवं स्वस्थ रहने की कामना की गई।
इस दौरान विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज के जन्म दिवस को आज हम सभी लोगों द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया है। नगर की अस्थाई गौशाला में गौमाताओं को हराचारा एवं गुड व फल खिलाकर कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंगलमय जीवन की कामना की है। मुख्यमंत्री इस प्रकार राष्ट्र सेवा एवं सनातन संस्कृति को मजबूती प्रधान करते रहें। इस दौरान भाजपा एससी मोर्चा बृजक्षेत्र सहप्रभारी रामतीर्थ सिंह चक, युवा मोर्चा जिला महामंत्री संजय सिंह परमार, डॉ. मोहन सिंह, तरुण शर्मा, सोनू कश्यप, देवांशू प्रताप सिंह, उमेश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button