कार ने ऑटो और बाइक को उड़ाया, दो युवकों की मौके पर मौत

आगरा। करकुंज मार्ग पर कार ने आॅटो और बाइक आपस में भिड़ गयी, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। यह घटना रात करीब 11 बजे की है। हादसे के बाद कार चालक अपनी गाड़ी को लेकर भाग गया। हादसे में आॅटो और बाइक सवार सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को एसएन अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत बता दिया। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि सफेद रंग की एक कार सेक्टर 11 स्थित पानी की टंकी की तरफ से करकुंज की तरफ जा रही थी। वहीं बाइक और आॅटो करकुंज की ओर से पानी की टंकी तरफ जा रहे थे। कार ने पहले बाइक को चपेट में लिया। उस पर तीन लोग सवार थे। इसके बाद आॅटो को भी चपेट में लिया। हादसा इतना जोरदार था कि आॅटो और बाइक कई मीटर दूर जा गिरे। हादसे में मृतक की पहचान गिहारा बस्ती, हरीपर्वत निवासी आशुतोष (21) और ऋतिक के रूप में हुई। वहीं गिहारा बस्ती के ही साजन और आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 12 निवासी सौरभ गंभीर घायल हो गए। उनका उपचार चल रहा है। जानकारी पर परिजन पहुंच गए। उनमें कोहराम मच गया।