उत्तर प्रदेश
मकई उपज को प्रोत्साहन

औरैया में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने कृषि विश्वविद्यालय में बैठे कृषि वैज्ञानिकों को खेतों तक ले जाने का काम किया है।
लखनऊ से उन्नाव, बांगरमऊ, कन्नौज, छिबरामऊ, कानपुर और औरैया में खड़ी लहलहाती फसलों को देखा है। पहले एक दो फसल तक किसान सीमित रह जाता था। अब तीसरी फसल मक्का की भी ले रहा है। जो एक संपूर्ण पौष्टिक आहार है। जिससे कई प्रकार से उपयोग किया जा रहा है। जल्द ही औरैया में मकई के लिए क्रय केंद्र बनाकर एमएसपी की घोषणा की जाएगी।