उत्तर प्रदेशहाथरस

पुलिस अधीक्षक द्वारा हरियाली ही जीवन है” अभियान के तहत SWAPO संस्थान के पदाधिकारियो के साथ वृहत स्तर पर किया वृक्षारोपण

हाथरस। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा SWAPO संस्थान के पदाधिकारियो के साथ हरियाली ही जीवन है अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते रिजर्व पुलिस लाइन मे वृहत स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान SWAPO संस्थान के अध्यक्ष कपिल अग्रवाल, सचिव उत्कर्ष शर्मा, सह-सचिव लव तायल, उपाध्यक्ष दिनेश सरदाना व पुलिस विभाग से प्रतिसार निरीक्षक राजकुमार, उ0नि0 रितु तोमर, उ0नि0 मयंक चौधरी, उ0नि0 राकेश यादव व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा व्यापारी मंडल के पदाधिकारियों के साथ नीम, पीपल, अमरूद व अशोक जैसे पर्यावरण के लिए लाभकारी पौधों का रोपण किया गया। साथ ही सभी को बताया कि “प्रकृति से सामंजस्य बनाए रखना ही मानव सभ्यता के अस्तित्व की कुंजी है। वृक्षारोपण न केवल जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने का माध्यम है, बल्कि यह समाज में सकारात्मक ऊर्जा, स्वास्थ्य व शांति का संचार भी करता है। पुलिस विभाग केवल कानून व्यवस्था तक सीमित न रहते हुए सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन कर रहा है।” इस अभियान का उद्देश्य केवल प्रतीकात्मक वृक्षारोपण नहीं, बल्कि लगाए गए प्रत्येक पौधे को पूर्ण रूप से संरक्षित कर वृक्ष के रूप में विकसित करना है।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button