भारत की नई शिक्षा नीति दुनिया की सर्वश्रेष्ठ शिक्षा प्रणाली: डॉ दिनेश शर्मा
सरकारी स्कूल के बच्चों को मिल रही है आधुनिक शिक्षा

लखनऊ / प्रतापगढ़। राज्यसभा सांसद और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि भारत सरकार की नई शिक्षा नीति दुनिया की सर्वश्रेष्ठ शिक्षा प्रणाली है। इस नीति में भारत की संस्कृत और संस्कार का समावेश है। शिक्षा को व्यवसाय से भी जोड़ा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शैक्षिक सुधार की शुरुआत की है। नई शिक्षा नीति में हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं के विकास के लिए व्यवस्था की गई है।
उपाध्यायपुर, पट्टी, प्रतापगढ़ स्थित प्राथमिक विद्यालय के सौन्दर्यीकरण एवं आधुनिकीकरण परियोजना के लोकार्पण के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में. सांसद ने कहा कि शिक्षा के उन्नयन के लिए सीएसआर फड़ के माध्यम से योगदान ज्ञान के प्रकाश को दूर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। शिक्षा के लिए जितना दान देंगे उतना ही दान देने वाले का विकास होगा। ये काफ़ी पुण्य का काम है।
उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ ज़िले का गौरवशाली इतिहास रहा है। प्रदेश में शिक्षा के स्तर में सुधार हुआ है। २०१७ के पहले की माध्यमिक और बेसिक शिक्षा और भाजपा सरकार में शिक्षा में ज़मीन आसमान का फ़र्क़ आ गया है। ये अंतर उन चार मंत्रों का असर है जिन्हें शिक्षा मंत्री रहते हुए मैंने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में बनाया था। इनमें गुणवत्तापरक शिक्षा, नकल विहीन परीक्षा, सुखी मन शिक्षक और तनाव मुक्त विद्यार्थी शामिल हैं। इनके पीछे सस्ती और अच्छी शिक्षा प्रदान करने की मंशा थी। पहले सरकारी स्कूलों में बच्चे पढ़ने नहीं जाते थे पर आज सरकारी स्कूलों में प्रवेश के लिए बच्चे लालायित हैं। विपक्षी सरकारों के समय में परीक्षा केंद्र नकल के अड्डे होते थे। ऐसी व्यवस्था को सुधार कर यूपी को नकल विहीन परीक्षा का माडल बनाया गया ।
डॉ शर्मा ने कहा कि बेसिक शिक्षा के तहत आने वाले सरकारी स्कूलों में सुधार हुआ है। सुधारों की श्रृंखला में शिक्षकों के पढ़ाने का तरीक़ा भी बदल गया है। सरकारी स्कूल के शिक्षक भी तकनीक के इस्तेमाल से शिक्षा प्रदान कर रहे हैं।आज सरकारी स्कूल के बच्चों को आधुनिक शिक्षा मिल रही है। उन्होंने कहा की नई शिक्षा नीति ने पूरे देश में व्यापक परिवर्तन करते हुए प्राथमिक शिक्षा के साथ-साथ उच्च शिक्षा को एक नया आयाम दिया है आज पढ़ते हुए विद्यार्थी को अपना केवल नैतिक शिक्षा भारत की संस्कृत पर आधारित शिक्षा बल्कि व्यावसायिक शिक्षा का भी लाभ प्राप्त होता है केंद्र सरकार ने नए स्टार्टअप जहां प्रारंभ किए हैं वहीं इसके लिए इंडिया स्टैंड अप इंडिया मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया के माध्यम से नौजवानों को नवाचार के साथ नए रोजगारों की संभावनाओ को साकार किया है।
जिला भाजपा अध्यक्ष श्री आशीष श्रीवास्तव जी, पूर्व सांसद श्री धनंजय सिंह जी,सदस्य विधान परिषद श्री उमेश द्विवेदी जी, पूर्व विधायक श्री नीरज ओझा जी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश तिवारी जी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राम बोध पांडे जी, पूर्व भाजपा अध्यक्ष श्री गिरधारी सिंह जी, पूर्व भाजपा अध्यक्ष श्री स्वामीनाथ शुक्ला जी, प्रतिनिधि माo मंत्री श्री मोती सिंह जी श्री विनोद पांडे जी, अध्यक्ष प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री एसपी मिश्रा सेनानी जी, सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका पद्मश्री डॉ सोमा घोष जी, सीएमडी मॉडर्न ग्रुप ऑफ कम्पनीज, मुंबई, श्री ज्ञान प्रकाश सिंह जी, सेवा निवृत जिला जज श्री एस के पाण्डेय जी, सेवानिवृत आईपीएस डॉo राकेश सिंह जी, खंड शिक्षा अधिकारी श्री सुशील कुमार जी, कार्यक्रम आयोजक श्री कृपा शंकर तिवारी जी, कार्यक्रम संयोजक एवं सीईओ इंटरनल कॉरपोरेट मीडिया प्राइवेट लिमिटेड, मुंबई, श्री आलोक रंजन तिवारी जी, विद्यालय प्रबंध समिति श्री विवेक मिश्रा, प्रधानाध्यापक श्री धर्मेंद्र सिंह जी, तदर्थ शिक्षक नेता श्री प्रभात त्रिपाठी जी आदि उपस्थित रहे।



