उत्तर प्रदेशलखनऊ
डॉ दिनेश शर्मा की सांसद निधि से छात्राओं के लिए कंप्यूटर कक्ष व सभागार

लखनऊ। पूर्व उपमुख्यमंत्री राज्य सभा सदस्य डॉ दिनेश शर्मा की सांसद निधि से
खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज,चौक में निर्मित कंप्यूटर कक्ष एवं भव्य सभागार का निर्माण किया गया। डॉ दिनेश शर्मा ने 30 लाख के राशि से निर्मित कक्ष और सभागार का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के पश्चात “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अंशु केडिया, अनुराग मिश्रा अन्नू लखनऊ विश्वविद्यालय सम्बद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रोफेसर मनोज पांडे व अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



