शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाए महाराजा सूरजमल आगरा किला विजय दिवस

आगरा। अखिल भारतीय जाट महासभा ने कहा है कि12-जून को महाराजा सूरजमल आगरा किला विजय दिवस बहुत ही रोमांच और आगरा के लिए गौरवशाली दिन है जिसे आगरा सहित हर बृजवासी को शौर्य दिवस के रूप में मनाना चाहिए।
681 वर्ष से लगातार गुलामी की जंजीरों में जकड़े हुए आगरा को अजेय रियासत भरतपुर के अजेय महाराजा सूरजमल ने 12 जून 1761 को आगरा किले पर विजय प्राप्त कर आगरा सहित ब्रज क्षेत्र की जनता को गुलामी की जंजीरों और मुगलिया अत्याचारों से मुक्त कराया था। 1774 तक भरतपुर के राजाओं का आगरा के किले पर शासन रहा और अनेक विकास कार्य कराए जो आज भी जीवंत हैं।
अखिल भारतीय जाट महासभा के जिला अध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर ने कहा है इतिहासकार डॉक्टर सुरेंद्र सिंह की प्रेरणा से सर्वप्रथम अखिल भारतीय जाट महासभा ने 12 जून 2023 को आगरा के बोस्टन पब्लिक स्कूल में विजय दिवस मना कर इसकी शुरुआत की थी और अनेक ज्ञापन देकर उत्तर प्रदेश सरकार से आगरा किले में महाराजा सूरजमल आगरा किला विजय दिवस मनाने की मांग लगातार की थी जो अब मूर्त रूप ले रही है। इसलिए आगरा एवं ब्रज क्षेत्र की समस्त जनता जनार्दन, इतिहासकारों एवं जनप्रतिनिधियों से अपील है कि वह उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं सांस्कृतिक विभाग द्वारा विजय दिवस के उपलक्ष में आगरा किले के जहांगीर महल के सामने आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में अवश्य भाग लें।
महासभा के प्रदेश मंत्री मानसिंह प्रमुख एवं राधेश्याम मुखिया, मंडल अध्यक्ष मेघराज सोलंकी, महानगर अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नरवार पूर्व पार्षद, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयप्रकाश चाहर, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राणा, चौ नवल सिंह, सतवीर रावत, मुकेश पहलवान एवं गुलबीर सिंह , जिला महामंत्री वीरेंद्र सिंह छोंकर, जिला मंत्री चौधरी ओम प्रकाश सिंह व भूपेंद्र सिंह इंदौलिया, महानगर महामंत्री लोकेंद्र चौधरी, भारत सिंह कुंतल, युवा जाट महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष यशपाल राणा एवं नरेश इन्दोलिया, प्रदेश मंत्री देवेंद्र चौधरी , जिला संयोजक जी डी चाहर, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी महानगर अध्यक्ष लखन चौधरी, जिला महामंत्री चौधरी सुनील सिंह, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष श्रीमती निर्मल चाहर, महामंत्री श्रीमती सरोज चाहर, महानगर अध्यक्ष श्रीमती वंदना सिंह, श्रीमती निशा चौधरी व श्रीमती रामवती देवी, श्रीमती लक्ष्मी सिंह, श्रीमती रेखा यादव, श्रीमती ममता सेठी आदि ने कहा कि आगरा किले में आहूत महाराजा सूरजमल विजय दिवस के प्रति जनता जनार्दन में भरी जोश है और वह बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगी यह अखिल भारतीय जाट महासभा की एक और बड़ी उपलब्धि है।



