आगराउत्तर प्रदेश

खंदौली में कच्चा मकान गिरने से परिवार के लोग दबे, पुलिस मोके पर

आगरा। खंदौला थाना क्षेत्र के गांव खेरिया में सुबह चार बजे कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। मकान में सो रहे परिवार के लोग दब गये। मकान गिरने की आवाज सुनकर आये आस-पास के लोगों ने परिवार के लोगों को मलवे से निकाला। हादसे में एक के गंभीर चोट आई है। घटना रविवार सुबह करीब चार बजे की है गांव खेरिया में अयूब खान (42) पुत्र सुलेमान अपने परिवार के साथ रहता है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नही है। वह कच्चे मकान में टीन शेड के नीचे सो रहा था सुबह करीब चार बजे अचानक कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया जिसमें अयूब खान गंभीर रूप से घायल हो गया उसकी रीढ़ की हड्डी और सिर में गंभीर चोट आई है। हादसे की सूचना पर पीआरवी पहुंच गई । पीआरवी ने एम्बुलेंस बुलाकर घायल को अस्पताल भिजवाया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button