आगरा। क्रिसमस के स्वागत की तैयारियों के तहत मंगलवार को होटल भावना क्लार्क्स इन में पारंपरिक केक मिक्सिंग सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया। उत्साह और उल्लास से भरपूर इस समारोह में होटल प्रबंधन, शेफ एवं विभिन्न विभागों के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक विधि से विभिन्न प्रकार के ड्राई फ्रूट्स, नट्स, कैंडिड फ्रूट्स और अन्य विशेष सामग्रियों को मिलाकर विशेष मिश्रण तैयार किया गया। इसी मिश्रण से आगामी क्रिसमस केक तैयार किए जाएंगे। इस आयोजन के साथ ही होटल में क्रिसमस उत्सव की तैयारियों का औपचारिक शुभारंभ हो गया।
इस अवसर पर भावना ग्रुप के प्रबंध निदेशक भगत सिंह बघेल ने कहा कि केक मिक्सिंग सेरेमनी केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि आपसी सौहार्द, खुशियों और एकजुटता का प्रतीक है। इस तरह के आयोजन उत्सवों की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने के साथ ही लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने का काम करते हैं।
होटल भावना क्लार्क्स इन के महाप्रबंधक रविंद्र सिंह इंदौलिया ने कहा कि अतिथियों को उत्कृष्ट आतिथ्य के साथ उत्सवों का यादगार अनुभव प्रदान करना होटल की प्राथमिकता है। केक मिक्सिंग सेरेमनी क्रिसमस के उल्लास और उमंग का खूबसूरत आगाज है।
समारोह के दौरान होटल की टीम ने पूरे उत्साह और पारंपरिक अंदाज में इस आयोजन में सहभागिता की। उत्सवी माहौल के बीच सभी सदस्यों ने क्रिसमस की खुशियां साझा कीं।
इस अवसर पर शेफ अजीत, कुलदीप कुमार, अभय पाल सिंह, गौरव जैन, आदिल खान, राम नारायण एवं ओमवीर सिंह सहित होटल के विभिन्न विभागों के सदस्य उपस्थित रहे।

