India Samachar 24
रविवार, 15 नवंबर 2026
विज्ञापन
ad

एक बाइक पर 7 लड़के, हाईवे पर रील बनाते हुए स्टंट, गोरखपुर पुलिस ने बाइक नंबर ट्रेस कर शुरू की जांच

गोरखपुर में एक बाइक पर 7 लड़कों के खतरनाक स्टंट का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक हीरो स्प्लेंडर बाइक पर 7 युवक ठूंसकर बैठे हैं। बाइक सवार किसी भी युवक ने हेलमेट नहीं पहना है। सभी हंसते हुए कैमरे…

एक बाइक पर 7 लड़के, हाईवे पर रील बनाते हुए स्टंट, गोरखपुर पुलिस ने बाइक नंबर ट्रेस कर शुरू की जांच
गोरखपुर में हाईवे पर एक बाइक पर सवार 7 लड़कों के स्टंट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

गोरखपुर में एक बाइक पर 7 लड़कों के खतरनाक स्टंट का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक हीरो स्प्लेंडर बाइक पर 7 युवक ठूंसकर बैठे हैं। बाइक सवार किसी भी युवक ने हेलमेट नहीं पहना है। सभी हंसते हुए कैमरे की तरफ देखते हुए हाईवे पर रील बना रहे हैं।

वीडियो में आगे टंकी पर 2 लड़के, बीच में 2 और पीछे 3 लड़के बैठे हैं। सभी एक दूसरे को पकड़े हुए हैं और पैर नीचे लटके हुए हैं। हाईवे के फ्लाईओवर पर बाइक तेज स्पीड में चल रही है। वीडियो पर कैप्शन लिखा है, यह Hero Splendor+ का Power है।

पुलिस ने बाइक नंबर ट्रेस किया

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। किसी ने वायरल वीडियो को गोरखपुर पुलिस को टैग कर कार्रवाई की बात कही। इंस्टाग्राम पर वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने गोरखपुर पुलिस को एक्स हैंडल टैग करके कार्रवाई की मांग की है।

गोरखपुर पुलिस के एक्स हैंडल पर इस शिकायत का संज्ञान लिया गया है। बाइक नंबर UP53EX8041 ट्रेस कर ट्रैफिक पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस की ओर से जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए यातायात निरीक्षक को निर्देशित किया गया है।

पकड़े जाने पर होगी कानूनी कार्रवाई

एसपी ट्रैफिक अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी जानकारी मिली है। इनको चिन्हित करने की कार्रवाई चल रही है। पकड़े जाने पर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर को शेयर करें
न्यूज़ डेस्क · न्यूज़ डेस्क

इंडिया समाचार 24 की न्यूज़ डेस्क — देश और दुनिया की ताज़ा खबरें, सबसे पहले।

और देखें: न्यूज़ डेस्क →