India Samachar 24
मंगलवार, 24 नवंबर 2026
विज्ञापन
डॉ. विजय किशोर बंसल ने देशवासियों को दी नववर्ष 2027 की हार्दिक शुभकामनाएं

गुरु नानक देव जी जयंती एवं गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धापूर्ण कार्यक्रम आयोजित

आगरा। गणेश राम नागर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में गुरु नानक देव जी की जयंती एवं श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया …

गुरु नानक देव जी जयंती एवं गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धापूर्ण कार्यक्रम आयोजित
आगरा के गणेश राम नागर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में गुरु नानक देव जी की जयंती एवं गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते विद्यार्थी। English Caption:

आगरा। गणेश राम नागर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में गुरु नानक देव जी की जयंती एवं श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुरु साहिबान के महान जीवन, आदर्शों, शिक्षाओं एवं मानवता के प्रति उनके अतुलनीय योगदान से परिचित कराना था।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भाषणों के माध्यम से गुरु नानक देव जी के जीवन दर्शन, उनकी शिक्षाओं तथा मानवता, समानता, प्रेम, सद्भाव और सेवा के संदेश पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नाटिका में गुरु नानक देव जी के जीवन से जुड़े प्रसिद्ध ‘सच्चा सौदा’ प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया गया। इस प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को सेवा, परोपकार एवं मानव कल्याण की प्रेरणा दी।

इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों ने भक्तिमय शबद गायन एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम को आध्यात्मिक और भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया।

इस अवसर पर श्री गुरु तेग बहादुर जी के महान बलिदान को स्मरण करते हुए उनके अद्वितीय साहस, धार्मिक स्वतंत्रता, मानव अधिकारों की रक्षा, सत्य के प्रति अटूट निष्ठा और त्याग की भावना को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए निर्भीकता, सहिष्णुता और मानवता के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का आयोजन शिक्षिका दीपिका महाजन एवं आशु महाजन के निर्देशन और मार्गदर्शन में किया गया। विद्यार्थियों की सुंदर एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने सभी को गुरु साहिबान के आदर्शों पर चलने तथा सत्य, सेवा, प्रेम, समानता और त्याग की भावना को जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का समापन गुरु साहिबान के महान जीवन, उनके उपदेशों एवं मानवता के लिए किए गए योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धा और सम्मान के साथ हुआ।

इस खबर को शेयर करें
Dheeraj singh · Editorial Associate

धीरज सिंह कारोबार, बाज़ार और टेक्नोलॉजी बीट के पत्रकार हैं। शेयर बाज़ार, अर्थव्यवस्था, स्टार्टअप और गैजेट्स पर सरल भाषा में विश्लेषण देना उनकी खासियत है। जटिल आर्थिक मुद्दों को वे आम पाठक के लिए…

और देखें: Dheeraj singh →