India Samachar 24
सोमवार, 16 नवंबर 2026
विज्ञापन
ad

हरिद्वार में अवैध हथियार सप्लाई का भंडाफोड़, बहादराबाद में मुठभेड़ के बाद एक बदमाश घायल, दो गिरफ्तार

हरिद्वार के बहादराबाद इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ के बाद अवैध हथियार सप्लाई के एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। मुठभेड़ में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथियों को मौके स…

हरिद्वार में अवैध हथियार सप्लाई का भंडाफोड़, बहादराबाद में मुठभेड़ के बाद एक बदमाश घायल, दो गिरफ्तार
हरिद्वार में मुठभेड़ के बाद पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

हरिद्वार के बहादराबाद इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ के बाद अवैध हथियार सप्लाई के एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। मुठभेड़ में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके पास से दो पिस्तौल, जिंदा कारतूस और एक देसी .315 बोर की पिस्तौल बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के मुताबिक रविवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश बहादराबाद में ग्रैंड लज्जा के पास पिस्तौल सप्लाई करने आ रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को देखकर बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई।

घायल आरोपी की पहचान, नेटवर्क की जांच शुरू

मुठभेड़ में घायल आरोपी की पहचान मेरठ के सरधना निवासी मुकुल (25) के रूप में हुई है, जिसके पैर में गोली लगी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बहादराबाद के वाल्मीकि बस्ती निवासी विशाल (25) और मुजफ्फरनगर निवासी भूपेंद्र (23) के रूप में हुई है।

पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और अवैध हथियार सप्लाई के नेटवर्क का पता लगा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि हथियार कहां से लाए जा रहे थे और किन लोगों तक पहुंचाए जाने थे।

इस खबर को शेयर करें
न्यूज़ डेस्क · न्यूज़ डेस्क

इंडिया समाचार 24 की न्यूज़ डेस्क — देश और दुनिया की ताज़ा खबरें, सबसे पहले।

और देखें: न्यूज़ डेस्क →