India Samachar 24
सोमवार, 16 नवंबर 2026
विज्ञापन
ad

गोवा में 57वां इफ्फी 20 नवंबर से, भारतीय पैनोरमा में धुरंधर और कांतारा समेत 25 फीचर फिल्में

गोवा में 20 से 28 नवंबर तक 57वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव यानी इफ्फी आयोजित होगा। इस बार महोत्सव की थीम स्टोरीज विदाउट बॉर्डर्स रखी गई है। भारतीय पैनोरमा खंड में 25 फीचर फिल्में और 20 गैर फ…

गोवा में 57वां इफ्फी 20 नवंबर से, भारतीय पैनोरमा में धुरंधर और कांतारा समेत 25 फीचर फिल्में
57वें इफ्फी का आयोजन गोवा में होगा।

गोवा में 20 से 28 नवंबर तक 57वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव यानी इफ्फी आयोजित होगा। इस बार महोत्सव की थीम स्टोरीज विदाउट बॉर्डर्स रखी गई है। भारतीय पैनोरमा खंड में 25 फीचर फिल्में और 20 गैर फीचर फिल्में चुनी गई हैं। कुल मिलाकर 86 देशों की 159 फिल्में दिखाई जाएंगी, जिन्हें करीब 1,400 प्रविष्टियों में से चुना गया है।

फीचर फिल्मों में रणवीर सिंह की धुरंधर, ऋषभ शेट्टी की कांतारा ए लेजेंड चैप्टर 1 और चिरंजीवी की माना शंकर वरा प्रसाद गारू शामिल हैं। मुख्यधारा की फिल्मों में बाप्या और देउल बैंड 2 भी चुनी गई हैं। गैर फीचर खंड की शुरुआत लीना यादव की लद्दाखी फिल्म बीकमिंग से होगी।

जूरी ने 404 फीचर प्रविष्टियों में से चुनीं 25 फिल्में

फीचर फिल्म जूरी की अध्यक्षता मधुर भंडारकर ने की है। 12 सदस्यों वाली इस जूरी ने 404 प्रविष्टियों में से 25 फिल्में चुनीं। गैर फीचर जूरी का नेतृत्व हिमांशु शेखर खटुआ ने किया, जिनकी छह सदस्यों वाली जूरी ने 358 प्रविष्टियों में से 20 फिल्में चुनीं। महोत्सव की उद्घाटन फिल्म पावेल पावलिकोस्की की फादरलैंड होगी।

इस खबर को शेयर करें
न्यूज़ डेस्क · न्यूज़ डेस्क

इंडिया समाचार 24 की न्यूज़ डेस्क — देश और दुनिया की ताज़ा खबरें, सबसे पहले।

और देखें: न्यूज़ डेस्क →