India Samachar 24
सोमवार, 6 जुलाई 2026
विज्ञापन
ad

खरे सोने की तरह है भाजपा का कार्यकर्ता : डॉ दिनेश शर्मा

लखनऊ / गाजियाबाद देहात। राज्य सभा सांसद और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता खरे सोने के समान है जो हर तरह से पार्टी के लिए समर्पित है। ये जनता से केवल सच्चे वायद…

खरे सोने की तरह है भाजपा का कार्यकर्ता : डॉ दिनेश शर्मा

लखनऊ / गाजियाबाद देहात। राज्य सभा सांसद और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि 
भाजपा का कार्यकर्ता खरे सोने के समान है जो हर तरह से पार्टी के लिए समर्पित है। ये जनता से केवल सच्चे वायदे ही करता है जो वास्तविकता में भी बदलते हैं। इसके विपरीत विपक्ष झूठे वायदे करता है जो कभी पूरे नहीं होते। पहले के समय में पार्टी कार्यकर्ता ने काफ़ी विपरीत परिस्थितियों में काम किया है। सपा के गढ़ इटावा में भी पार्टी का झंडा बुलंद किया है। समर्पण की पराकाष्ठा थी,कार्यकर्ता की अपनी दुकान में विपक्षियों द्वारा आग लगाने पर भी मुंह से पार्टी की जीत का ही जयकारा लगाया जाता था। 
सांसद ने कहा कि वर्षों की मेहनत के बाद आज ये दिन  आया है कि भाजपा सत्ता में है और महामानव बनकर आए मोदी योगी ने देश प्रदेश में क़ानून का शासन स्थापित कर दिया है। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जिस पार्टी का गठन किया उसके कार्यकर्ता की मजबूती देखने लायक है।

खोड़ा, गाजियाबाद में भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा आयोजित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा के विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर हजारों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

इस अवसर पर माo मंत्री श्री सुनील शर्मा जी, भाजपा अध्यक्ष श्री मयंक गोयल जी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री मानसिंह गोस्वामी जी, महामंत्री श्री पंकज भारद्वाज, श्री गौरव चोपड़ा जी, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती रीना भाटी जी, मंडल अध्यक्ष श्री जीतू राय जी, श्री पंकज वाल्मीकि जी, श्री योगेश भाटी जी, श्री देवेंद्र गिरी जी, कार्यक्रम संयोजक श्री देवेंद्र यादव जी एवं मंच संचालक श्री भानु सिसोदिया जी आदि उपस्थित रहे।

इस खबर को शेयर करें
Editorial Team · इंडिया समाचार 24

The editorial team at India Samachar 24.

और देखें: Editorial Team →