India Samachar 24
सोमवार, 6 जुलाई 2026
विज्ञापन
ad

वन महोत्सव पर खंदौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे हुआ पौधारोपण

आगरा खंदौली ब्लॉक क्षेत्र मे आयोजित 'वन महोत्सव' का विधिवत शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा ने वन विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति मे किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी…

वन महोत्सव पर खंदौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे हुआ पौधारोपण

आगरा खंदौली ब्लॉक क्षेत्र मे आयोजित 'वन महोत्सव' का विधिवत शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा ने वन विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति मे किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर मे कदम का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
वन विभाग ने 'डॉक्टर्स डे' के उपलक्ष्य में इस कार्यक्रम को विशेष बनाते हुए लोगों को 'वृक्ष हैं तभी हम स्वस्थ हैं' का महत्वपूर्ण संदेश दिया। ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करते हुए उनकी सुरक्षा और देखभाल के महत्व पर विशेष जानकारी साझा की। एत्मादपुर रेंज की क्षेत्रीय वन अधिकारी पुनीता यादव ने 'वृक्ष भंडारा' आयोजित कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान कयामुद्दीन बीपीएम, वन विभाग के उप क्षेत्रीय वन अधिकारी महेंद्र सिंह, वन दरोगा अनिल कुशवाहा, अरुण भान सिंह, चंद्रमोहन शर्मा, वन रक्षक प्रेम वीर सिंह, रंजीत कुमार, विद्या राम, बाबू राम सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंदौली का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। 
सभी ने पर्यावरण को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया।

इस खबर को शेयर करें
Editorial Team · इंडिया समाचार 24

The editorial team at India Samachar 24.

और देखें: Editorial Team →