India Samachar 24
रविवार, 15 नवंबर 2026
विज्ञापन
ad

शाकाहारी होने का दावा, गले में फंसा मछली का कांटा तो बुजुर्ग बोले, चोरी पकड़ी गई, 20 दिन बाद GSVM में मिला आराम

यूपी के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। चोरी-छिपे मछली खाने वाले एक बुजुर्ग की पोल तब खुल गई, जब उनके गले में मछली का कांटा फंस गया। 20 दिन तक तकलीफ के साथ वह चार अस्पतालों में भट…

शाकाहारी होने का दावा, गले में फंसा मछली का कांटा तो बुजुर्ग बोले, चोरी पकड़ी गई, 20 दिन बाद GSVM में मिला आराम
कानपुर में 77 साल के बुजुर्ग के गले में फंसा मछली का कांटा एंडोस्कोपी से 20 मिनट में निकाला गया।

यूपी के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। चोरी-छिपे मछली खाने वाले एक बुजुर्ग की पोल तब खुल गई, जब उनके गले में मछली का कांटा फंस गया। 20 दिन तक तकलीफ के साथ वह चार अस्पतालों में भटके, लेकिन राहत नहीं मिली। आखिर में वह GSVM मेडिकल कॉलेज पहुंचे। डॉक्टरों के पूछने पर परिवार ने दावा किया कि वह लोग शाकाहारी हैं। मरीज ने भी मछली या किसी अन्य मांसाहार के सेवन से इनकार किया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग की टीम ने 20 मिनट में आधुनिक एंडोस्कोपिक तकनीक से गले में गहराई तक फंसे मछली के कांटे को बाहर निकाला। यह देख बुजुर्ग भी थोड़ा असहज हुए और कहा कि अब तो चोरी पकड़ ली गई, क्या करूं।

यह मामला बर्रा क्षेत्र का है। यहां रहने वाले 77 साल के बुजुर्ग के गले में 25 अक्टूबर को मछली का कांटा फंस गया था। इसके बाद उन्हें निगलने में परेशानी और लगातार असहजता होने लगी। उन्होंने कई चिकित्सा संस्थानों में उपचार कराया। वहां एंडोस्कोपी के जरिए कांटा निकालने के चार प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद मरीज को लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें GSVM मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों को पता चला कि पूरा परिवार शाकाहारी है। हालांकि जब गले से कांटा बाहर निकला तो बुजुर्ग की चोरी पकड़ी गई।

एंडोस्कोपिक प्रक्रिया से पाई सफलता

प्राचार्य डॉ. प्रो. संजय काला के मार्गदर्शन में सर्जरी विभाग के प्रो. डॉ. आरके जौहरी और उनकी टीम ने एंडोस्कोपिक प्रक्रिया पूरी की। चिकित्सकों ने रैट टूथ फॉरेन बॉडी रिमूवल फोर्सेप्स की मदद से गले में फंसे मछली के कांटे को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया। खास बात यह रही कि डॉक्टरों को कांटे को निकालने में 20 मिनट का समय लगा।

डॉक्टर जौहरी ने बताया कि गले में फंसी बाहरी वस्तु आसपास के ऊतकों को नुकसान पहुंचा सकती है। उसकी स्थिति और दिशा के अनुसार गंभीर जटिलताएं भी हो सकती हैं। ऐसे मामलों में समय पर विशेषज्ञ से उपचार जरूरी है। आधुनिक एंडोस्कोपिक तकनीक से कई जटिल मामलों में बिना ओपन सर्जरी सुरक्षित उपचार संभव है।

इस खबर को शेयर करें
न्यूज़ डेस्क · न्यूज़ डेस्क

इंडिया समाचार 24 की न्यूज़ डेस्क — देश और दुनिया की ताज़ा खबरें, सबसे पहले।

और देखें: न्यूज़ डेस्क →