India Samachar 24
रविवार, 15 नवंबर 2026
विज्ञापन
ad

लखनऊ में प्रदूषण का रेड अलर्ट, तालकटोरा का AQI 304 पहुंचा, केंद्रीय विद्यालय और लालबाग की हवा भी बेहद खराब, कल से 5 डिग्री तक गिरेगा पारा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुलाबी ठंड के बीच वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। सुबह और शाम छाने वाली धुंध के साथ हवा की गुणवत्ता भी बिगड़ती जा रही है। रविवार सुबह तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्…

लखनऊ में प्रदूषण का रेड अलर्ट, तालकटोरा का AQI 304 पहुंचा, केंद्रीय विद्यालय और लालबाग की हवा भी बेहद खराब, कल से 5 डिग्री तक गिरेगा पारा
लखनऊ में धुंध और प्रदूषण के बीच सड़क पर वाहन और लोग (फाइल फोटो)।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुलाबी ठंड के बीच वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। सुबह और शाम छाने वाली धुंध के साथ हवा की गुणवत्ता भी बिगड़ती जा रही है। रविवार सुबह तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक 304 दर्ज किया गया। यह बेहद खराब श्रेणी में है। वहीं, केंद्रीय विद्यालय और लालबाग में भी हवा की स्थिति चिंताजनक रही। यहां AQI क्रमशः 290 और 289 रिकॉर्ड किया गया।

डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय क्षेत्र में AQI 193 और गोमतीनगर में 159 दर्ज हुआ। वहीं, कुकरैल क्षेत्र एकमात्र ऐसा इलाका रहा जहां अपेक्षाकृत बेहतर हवा मिली। यहां AQI 121 रिकॉर्ड किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक शनिवार शाम पांच बजे लखनऊ का औसत AQI 255 था।

धुंध और कोहरे से बढ़ी ठंड, आज हल्की बारिश के आसार

रविवार सुबह शहर में धुंध के साथ हल्की हवा चलने से ठंड का एहसास बढ़ा। मौसम विभाग के अनुसार दिनभर धुंध छाई रह सकती है। ग्रामीण इलाकों में रहीमाबाद और मलिहाबाद में सुबह घना कोहरा छाया रहा। यहां दृश्यता घटकर करीब 50 मीटर रह गई। हालांकि सुबह आठ बजे के बाद हल्की धूप निकलने से मौसम साफ होने लगा। रविवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को लखनऊ समेत प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद सोमवार से तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के बाद उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों का रुख करेंगी। इससे सुबह और शाम की ठंड तेजी से बढ़ेगी।

पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ेगी ठंड

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार कश्मीर के आसपास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसका उत्तर प्रदेश पर सीधा असर नहीं होगा, लेकिन इसके प्रभाव से उत्तर-पश्चिमी हिमालयी और पश्चिमी मैदानी क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। इसके बाद ठंड का असर और तेज हो सकता है।

इस खबर को शेयर करें
न्यूज़ डेस्क · न्यूज़ डेस्क

इंडिया समाचार 24 की न्यूज़ डेस्क — देश और दुनिया की ताज़ा खबरें, सबसे पहले।

और देखें: न्यूज़ डेस्क →