India Samachar 24
शनिवार, 14 नवंबर 2026
विज्ञापन
ad

नागदा में प्रिंसिपल ने विद्यार्थियों को मुर्गा बनाकर मारी लात, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश के नागदा में एक स्कूल के प्राचार्य का विद्यार्थियों को मुर्गा बनाकर लात मारते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। भारत कॉमर्स हायर सेकेंडरी स्कूल में हुई इस घटना के बाद स्कूल में ह…

नागदा में प्रिंसिपल ने विद्यार्थियों को मुर्गा बनाकर मारी लात, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
नागदा के स्कूल में प्राचार्य द्वारा विद्यार्थियों को मुर्गा बनाकर लात मारने का वीडियो वायरल हुआ है।

मध्य प्रदेश के नागदा में एक स्कूल के प्राचार्य का विद्यार्थियों को मुर्गा बनाकर लात मारते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। भारत कॉमर्स हायर सेकेंडरी स्कूल में हुई इस घटना के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया है। प्रबंधन ने प्राचार्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

वीडियो में स्कूल के प्रिंसिपल केबी गुप्ता बच्चों को स्कूल परिसर में मुर्गा बनाकर लात मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद विद्यार्थियों के अभिभावकों में नाराजगी है। अभिभावक पुलिस थाने में प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए आवेदन देने की बात कर रहे हैं।

प्रबंधन ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब

मामले में स्कूल प्रबंधन ने प्रिंसिपल को नोटिस देकर जवाब मांगा है। हालांकि, प्रबंधन मामले में जवाब देने की स्थिति में नहीं है। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग की ओर से भी प्राचार्य पर कार्रवाई के लिए नोटिस जारी करने की बात कही जा रही है।

2022 में नवोदय विद्यालय से हुए थे सेवानिवृत्त

बता दें कि केबी गुप्ता पूर्व में नवोदय स्कूल में प्राचार्य के पद पर कई वर्षों तक रहे। वर्ष 2022 में सेवानिवृत्त होने के बाद वह वर्ष 2025 से भारत कॉमर्स विद्यालय में प्राचार्य के पद पर हैं।

इस खबर को शेयर करें
न्यूज़ डेस्क · न्यूज़ डेस्क

इंडिया समाचार 24 की न्यूज़ डेस्क — देश और दुनिया की ताज़ा खबरें, सबसे पहले।

और देखें: न्यूज़ डेस्क →