India Samachar 24
शनिवार, 14 नवंबर 2026
विज्ञापन
ad

पतंजलि फूड्स का दूसरी तिमाही का मुनाफा 19 प्रतिशत घटकर 420 करोड़ रुपये रहा, आय बढ़कर 11,323 करोड़ रुपये हुई

पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने शनिवार को बताया कि 30 सितंबर, 2026 को समाप्त दूसरी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा 19 प्रतिशत घटकर 419.76 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि, इस दौरान कंपनी की आय में वृद्धि दर्ज…

पतंजलि फूड्स का दूसरी तिमाही का मुनाफा 19 प्रतिशत घटकर 420 करोड़ रुपये रहा, आय बढ़कर 11,323 करोड़ रुपये हुई
पतंजलि फूड्स का दूसरी तिमाही का मुनाफा 19 प्रतिशत घटकर 419.76 करोड़ रुपये रह गया है, जबकि परिचालन आय बढ़ी है।

पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने शनिवार को बताया कि 30 सितंबर, 2026 को समाप्त दूसरी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा 19 प्रतिशत घटकर 419.76 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि, इस दौरान कंपनी की आय में वृद्धि दर्ज की गई। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 516.69 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।

नियामकीय सूचना के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 11,406.49 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 9,850.06 करोड़ रुपये थी। परिचालन से आय 15.55 प्रतिशत बढ़कर 11,322.58 करोड़ रुपये हो गई, जो एक वर्ष पहले इसी अवधि में 9,798.84 करोड़ रुपये थी।

खर्च बढ़ने से मुनाफे पर असर

इस दौरान कंपनी का कुल परिचालन खर्च भी बढ़कर 10,997.51 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 9,344.97 करोड़ रुपये था। खर्च में बढ़ोतरी का असर मुनाफे पर दिखा है।

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव अस्थाना ने कहा कि दूसरी तिमाही का प्रदर्शन ब्रांडेड खाद्य तेल कारोबार, ऑयल पाम प्लांटेशन और तेजी से बढ़ते एफएमसीजी पोर्टफोलियो के दम पर कंपनी के एकीकृत बिजनेस मॉडल की मजबूती को दर्शाता है।

पहली छमाही में मुनाफा बढ़ा

चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा बढ़कर 755.49 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 697.05 करोड़ रुपये था। इस दौरान कुल आय भी बढ़कर 22,748.38 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले 18,629.08 करोड़ रुपये थी।

पतंजलि फूड्स के शेयर शुक्रवार को बीएसई पर 2 प्रतिशत से ज्यादा गिरकर 421 रुपये पर बंद हुए थे। वर्ष 1986 में स्थापित पतंजलि फूड्स देश की प्रमुख एफएमसीजी कंपनियों में से एक है। कंपनी खाद्य तेल, एफएमसीजी और पवन ऊर्जा उत्पादन क्षेत्रों में कारोबार करती है।

इस खबर को शेयर करें
न्यूज़ डेस्क · न्यूज़ डेस्क

इंडिया समाचार 24 की न्यूज़ डेस्क — देश और दुनिया की ताज़ा खबरें, सबसे पहले।

और देखें: न्यूज़ डेस्क →