सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी एलीट ग्रुप बी में सोमवार को जम्मू कश्मीर ने तमिलनाडु को छह रन से हरा दिया। मैच होलकर स्टेडियम इंदौर में खेला गया।
जम्मू कश्मीर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 201 रन बनाए। कमरान इकबाल ने 37 गेंदों पर 70 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल थे। कप्तान शुभम खजूरिया ने 34 गेंदों पर 53 रन बनाए और अब्दुल समद ने 14 गेंदों पर 29 रन बनाए।
जवाब में तमिलनाडु 9 विकेट पर 195 रन ही बना सकी। अमित साथविक ने 31 गेंदों पर 67 रन बनाए। जम्मू कश्मीर के लिए लोन नासिर मुजफ्फर ने 42 रन देकर 3 विकेट लिए।
सौराष्ट्र ने हरियाणा को छह विकेट से हराया
सौराष्ट्र ने हरियाणा को छह विकेट से हराया। हरियाणा 9 विकेट पर 118 रन ही बना सका। सौराष्ट्र ने 13.5 ओवर में 119 रन बनाकर मैच जीत लिया।
विश्वराज जडेजा ने 23 गेंदों पर 46 रन बनाए और हरविक देसाई ने 24 रन बनाए। हरियाणा के लिए यशवर्धन दलाल ने नाबाद 65 रन बनाए और युजवेंद्र चहल ने 3 विकेट लिए।
बिहार ने रेलवे को चार विकेट से हराया। आयुष लोहारुका ने 29 गेंदों पर 58 रन बनाए।
