आगराउत्तर प्रदेश

पंजाब नेशनल बैंक में वरिष्ठ प्रबंधक तूलिका श्रीवास्तव अयोध्या में सम्मानित

आगरा। जिले में पंजाब नेशनल बैंक में वरिष्ठ प्रबंधक पद पर कार्यरत तूलिका श्रीवास्तव को शनिवार को धर्मनगरी अयोध्या में सम्मानित किया गया।
उन्हें यह सम्मान विश्व मांगल्य सभा द्वारा दिया गया। संस्था ने उत्कृष्ट कार्य हेतु सात महिलाओं को सम्मानित किया।
तूलिका श्रीवास्तव को शौर्य श्रेणी में आर्थिक घोटाला को उजागर करने तथा महिलाओं को वित्तीय सरकारी योजना के तहत स्वावलंबी एवं लघु सूक्ष्म उद्योग में सहायता के लिए यह सम्मान दिया गया।
तूलिका श्रीवास्तव ने आगरा में एक आर्थिक मामले में टैक्स चोरी का बड़ा मामला उजागर किया था। उस कार्य के लिए उन्हें वर्ष 2025 में केंद्र सरकार के मुख्य सतर्कता कमिश्नर द्वारा भी सतर्कता अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

अयोध्या में सम्मानित होने वाली अन्य महिलाओं में पद्मश्री डॉ सोनिया नित्यानंद, कुलपति केजीएमसी लखनऊ को चिकित्सा क्षेत्र में, विनीता मिश्रा, को संस्कृत कार्य के लिए, ज्योति किरण, लोक नृत्य में, मीरा सिंघल, लघु उद्योग में, डॉ लक्ष्मी गौतम, वृंदावन मथुरा में सामाजिक कार्य और वर्षा वर्मा, लखनऊ मंडल में सामाजिक कार्य शामिल हैं।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button