विधान परिषद सभापति के सन्दर्भ पुस्तकालय में युगऋषि वाङ्मय की स्थापना
ऋषि का सद्ज्ञान मनुष्य को सत्कार्य करने व सन्मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करता है: उमानन्द शर्मा

लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत विधान परिषद अध्यक्ष के सन्दर्भ पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं० श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 465वाँ ऋषि वाङ्मय की स्थापना का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। यह सम्पूर्ण साहित्य पुत्रवधू चारू सिंह एवं पुत्र अरुण सिंह ने स्व० सुरेन्द्र सिंह की स्मृति में ज्ञानदान के रुप में उपरोक्त सन्दर्भ पुस्तकालय में युगऋषि वाङ्मय साहित्य तथा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त महानुभावों एवं कार्यालय के स्टाफ को अखण्ड ज्योति पत्रिका भी भेंट किया। इस अवसर पर डॉ राजेश सिंह प्रमुख सचिव विधान परिषद विधान परिषद, कार्यालय के स्टाफ व अन्य अधिकारीगण तथा गायत्री ज्ञान मंदिर के प्रतिनिधि उमानंद शर्मा, देवेन्द्र सिंह, श्रीमती शशि गंगवार, चारू सिंह, श्री अरुण सिंह, चि० इशय सिंह, उषा सिंह, सावित्री शर्मा वी०के० श्रीवास्तव इत्यादि मौजूद रहे।


