कैबिनेट मंत्री ने जाट महासभा की मांगों का लिया संज्ञान, जिलाधिकारी से आवश्यक कार्रवाई को कहा

आगरा। आगरा किले पर 12 जून 1761 को कब्जा करने वाले और 13 वर्ष तक शासन करने वाले महाराजा सूरजमल एवं महाराजा जवाहर सिंह की प्रतिमा आगरा किले के समक्ष लगाए जाने, आगरा किला स्थित महाराजा सूरजमल के पुत्र राजा रतन सिंह की हवेली को पर्यटकों के लिए खोले जाने एवं निर्माणाधीन सिकंदरा मेट्रो स्टेशन का नाम वीर योद्धा राम की चाहर व राजाराम जाट के नाम पर रखे जाने आदि अखिल भारतीय जाट महासभा की मांगों को कैबिनेट मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने तुरंत संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी आगरा श्री मनीष बंसल को सर्किट हाउस में बुलाकर मांगों पर तुरंत प्रभावी कार्रवाई करने को कहा।
विदित है कि छपरौली के राष्ट्रीय लोकदल विधायक डॉ अजय कुमार ने अखिल भारतीय जाट महासभा के जिला अध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर के ज्ञापन पर मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से मुलाकात कर अपना पत्र मुख्यमंत्री जी को प्रथम लगाए जाने हेतु सोंपा था इस बार मुख्यमंत्री कार्यालय में सचिव श्री राकेश कुमार सिंह ने प्रमुख सचिव पर्यटन विभाग को पत्र लिखकर आगरा जिला प्रशासन से महाराजा सूरजमल एवं महाराजा जवाहर सिंह की प्रतिमा आगरा किले के समक्ष लगाई जाने हेतु 10 बिंदुओं पर आख्या दि 13 मई 2025 को मांगी थी। जिस पर अभी तक संज्ञान नहीं लिया गया था।
इस पर अखिल भारतीय जाट महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य को ज्ञापन देकर कार्रवाई आगे बढ़ाने का अनुरोध किया था।
श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल को सर्किट हाउस में बुलाकर जाट महासभा के प्रतिनिधि मंडल से वार्ता कराई और अपनी संस्तुति के साथ सभी पत्र जिलाधिकारी को सौंपे।
प्रतिनिधिमंडल ने अलग-अलग पत्र सौंप कर श्रीमती बेबी रानी मौर्य से आगरा किले के समक्ष महाराजा सूरजमल एवं महाराजा जवाहर सिंह की प्रतिमा लगाए जाने के लिए उचित स्थान की व्यवस्था कर शासन को भिजवाने, वीर योद्धा रामकी चाहर व राजाराम जाट द्वारा सिकंदरा पर 1788 में कब्जा कर अकबर की कब्र खोदकर जमुना जी में बहाकर वीर गोकुला जाट की शहादत का बदला लेने का काम किया था।
ऐसे वीर योद्धाओं की यादगार को जीवंत रखने के लिए अखिल भारतीय जाट महासभा ने निर्माणाधीन सिकंदरा मेट्रो स्टेशन का नाम वीर योद्धा रामकी चाहर सिकंदरा मेट्रो स्टेशन रखने की मांग की थी। वहीं आगरा किला स्थित महाराजा सूरजमल के पुत्र भरतपुर नरेश राजा रतन सिंह की हवेली को पर्यटकों के लिए खोले जाने का अनुरोध किया जो काफी समय से आगरा किले में पर्यटकों के लिए बंद है और अनुरक्षण के अभाव में जीर्ण शीर्ण होती जा रही है। अखिल भारतीय जाट महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने श्रीमती बेबी रानी मोर्य का बुके भेंट कर स्वागत किया।
प्रतिदिन मंडल में जिला अध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कु शैलराज सिंह एडवोकेट, महानगर अध्यक्ष गजेंद्र नरवार, महामंत्री लोकेन्द्र चौधरी, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष श्रीमती निर्मल चाहर आदि शामिल थे। इस अवसर पर श्रीमती बेबी रानी मोर्य के प्रतिनिधि श्री यशपाल राणा एवं अभिनव मौर्य भी विशेष रूप से उपस्थित थे।



